विज्ञापन

आजादी के नारे लगाते हैं और बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के गुलाम हैं, जेन जी पर बोले बाबा रामदेव

पतंजलि के नाम पर बड़ा बिजनेस खड़ा करने के सवाल पर योग गुरु ने कहा कि कारोबार को हेय दृष्टि से देखना देश का दुर्भाग्य है.

आजादी के नारे लगाते हैं और बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के गुलाम हैं, जेन जी पर बोले बाबा रामदेव
  • बाबा रामदेव ने युवाओं के आजादी और न्याय के नारे लगाने पर उनकी असली आजादी पर सवाल उठाए हैं
  • उन्होंने कहा कि पतंजलि के व्यवसाय को नकारात्मक दृष्टि से देखना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है
  • योग गुरु ने जनसंख्या नियंत्रण पर जोर देते हुए अधिक बच्चे पैदा करने वालों के वोटिंग अधिकार छीनने की बात कही
नई दिल्ली:

बाबा रामदेव ने युवाओं के प्रदर्शन करने और वी वॉन्ट जस्टिस, वी वॉन्ट फ्रीडम जैसे नारे लगाए जाने पर टिप्पणी की है. योग गुरु ने एएनआई से बातचीत में कहा कि आजादी के नारे लगाते हैं, वी वॉन्ट फ्रीडम, वी वॉन्ट जस्टिस. लेकिन गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के गुलाम हैं. आप आजाद कहां हो, चमड़ी-दमड़ी के गुलाम हैं. किसी की आंख देखी, किसी की नाक देखी और कहा कि आपकी नजरों ने समझा प्यार के काबिल हमें, दिल की ऐ धड़कन ठहर जा, मिल गया कातिल हमें.' बाबा रामदेव ने कहा कि आजादी के असल मायने समझने की जरूरत है.

पतंजलि के नाम पर बड़ा बिजनेस खड़ा करने के सवाल पर योग गुरु ने कहा कि कारोबार को हेय दृष्टि से देखना देश का दुर्भाग्य है. उन्होंने कहा कि देश में यह एक बड़ी समस्या है. बाबा रामदेव ने कहा कि जेन जी का यह मतलब नहीं है कि आपने छोटे कपड़े पहनने शुरू कर दिए और मोबाइल रखना शुरू कर दिया. आपने सोशल मीडिया पर कुछ फॉलोअर बना लिए और कुछ गालियां बक कर या फिर कपड़े कम पहनकर जुटा लिए. क्या एक बार फिर से आप आंदोलन करेंगे? बाबा रामदेव ने कहा कि क्यों नहीं खड़े होंगे. क्या हम मठों में बैठने के लिए संन्यासी बने हैं या भंडारा खाने के लिए बाबा बने हैं. 

उन्होंने देश की बढ़ती आबादी को लेकर भी टिप्पणी की. योग गुरु ने कहा कि जनसंख्या पर 100 पर्सेंट कंट्रोल किया जाए. जो लोग ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं, उनके वोटिंग अधिकार छीन लिए जाएं और उन्हें सरकारी लाभों से भी वंचित किया जाए. आपका नाम रामकृष्ण यादव था? यह कहे जान पर बाबा रामदेव ने कहा कि आपने भी मेरी जाति का नाम ले लिया. इसी बात को मैं खराब मानता हूं कि लोग जातिसूचक शब्दों से बाज नहीं आते. मैं साधु हूं, फिर भी आपने मेरे लिए जातिसूचक नाम क्यों बोला, इस बात पर मुझे आपत्ति है. साधु की जाति तो नहीं देखनी चाहिए. 

बता दें कि इससे पहले बाबा रामदेव ने मीडिया से बात करते हुए पेपर लीक का मसला उठाया था और उनका कहना था कि नौकरियों में घोटाला हो रहा है. उन्होंने कहा कि यदि ऐसे ही हालात रहे तो मैं भी भूख हड़ताल पर बैठ सकता हूं. हालांकि बाबा रामदेव ने ANI से बातचीत में कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने कई अच्छे कदम उठाए है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Ramdev, Baba Ramdev News, Ramdev News, Ramdev News Today, Patanjali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com