विज्ञापन

मुंह में छाला हो जाए तो क्या लगाएं? बाबा रामदेव ने बताया ये पेस्ट लगाने से एक बार में ही दब जाएगा

बाबा रामदेव ने मुंह के छालों को जल्दी ठीक करने के लिए कुछ नुस्खे बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

मुंह में छाला हो जाए तो क्या लगाएं? बाबा रामदेव ने बताया ये पेस्ट लगाने से एक बार में ही दब जाएगा
मुंह में छाला होने पर क्या करें?
(Photo Credit: NDTV)

मुंह में छाला होना एक आम परेशानी है. इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. अब, छाला होने पर खाना-पीना और यहां तक की कई बार बोलना भी दुभर हो जाता है. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. बाबा रामदेव ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने मुंह के छाले को जल्दी ठीक करने के लिए कुछ नुस्खे बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

क्यों होता है मुंह में छाला?

वीडियो में बाबा रामदेव बताते हैं, मुंह के अंदर छाले कई कारणों से हो सकते हैं. जैसे- बहुत ज्यादा तीखा या खट्टा खाने से छाला हो जाता है, मुंह में चोट लगने या ड्राई माउथ की वजह से छाला हो जाता है. इसके अलावा जिन लोगों को पेट में जलन या एसिडिटी की परेशानी रहती है, उनके मुंह में भी बार-बार छाले होने लगते हैं. 

यह भी देखें- 



छाला होने पर क्या करें?

सबसे पहले कुछ दिनों के लिए बहुत ज्यादा मसालेदार, खट्टा, नमकीन या गर्म खाना कम कर दें. इससे अलग मुंह की सफाई का ध्यान रखें.

बाबा रामदेव के नुस्खे 

बाबा रामदेव कहते हैं, अगर आपको पित्त या पेट से जुड़ी परेशानी रहती है, तो रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ थोड़ा त्रिफला चूर्ण खाएं. इसके अलावा सुबह खाली पेट आंवला और एलोवेरा का जूस पिएं. दिन में आप व्हीटग्रास का जूस पी सकते हैं. इन चीजों का सेवन पित्त दोष को शांत करता है, जिससे आपके मुंह में बार-बार छाले नहीं बनेंगे. 

जल्दी असर के लिए अपनाएं ये नुस्खा 

रामदेव आगे कहते हैं, अगर छाला बड़ा है और आपका ध्यान बार-बार वहीं जा रहा है, तो आप एक और असरदार नुस्खा आजमाकर देख सकते हैं. इसके लिए एक चुटकी नीले थोथे को तवे पर भून लें. अच्छी तरह भुन जाने के बाद इसे थोड़े से एलोवेरा जूस में मिलाएं. अब, इसे छाले वाली जगह पर एक मिनट के लिए लगाएं और फिर थूक दें. इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह कुल्ला कर लें. इस तरीके से आपको जल्दी आराम मिल सकता है. 

इस बात का रखें ध्यान 

हालांकि, अगर मुंह में छाले बार-बार हो रहे हैं, साथ ही इनमें तेज दर्द रहता है, तो एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी बाबा रामदेव की वीडियो पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- फूलों से लद जाएगा आपका गुड़हल का पौधा, गार्डिंग एक्सपर्ट ने बताया पौधे में ज्यादा फूल लाने के लिए क्या करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baba Ramdev, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com