- योग गुरु रामदेव ने ब्रिक्स सम्मेलन के शाकाहारी डिनर मेन्यू पर सवाल उठाेन वालों को करारा जवाब दिया है
- रामदेव ने कहा कि मांसाहारी खान-पान की तुलना में दुनिया अब शाकाहारी और वीगन लाइफस्टाइल की ओर बढ़ रही है
- उन्होंने खान-पान के चुनाव को निजी पसंद बताया और इस मुद्दे को धर्म के नजरिए से देखने को गलत बताया
भारत में पिछले दिनों आयोजित हुए ब्रिक्स सम्मेलन के डिनर मेन्यू को लेकर हुई सियासी रार पर योग गुरु रामदेव का बयान सामने आया है. उन्होंने इस पर सवाल उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए शाकाहारी खाने के फायदे बताए. योग गुरु ने कहा कि हम मांसाहारी खान-पान से शाकाहारी खान-पान की ओर बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब दुनिया वीगन यानी कि पूरी तरह से शाकाहारी लइफस्टाइल की तरफ बढ़ रही है. जो लोग विदेशी मेहमानों को परोसे गए खाने पर आपत्ति जता रहे हैं, वे एक तरह की बौद्धिक दिवालियापन का शिकार हैं.
खाने को धर्म के नजरिए से न देखें-रामदेव
रामदेव ने कहा कि खान-पान का चुनाव निजी पसंद का मामला होता है, लेकिन वैज्ञानिक और स्वास्थ्य के नजरिए से शाकाहारी खाना फायदेमंद है. ऐसा खाना वीगन लाइफस्टाइल के लिए तो और भी बेहतर है. इसलिए, इस मुद्दे को धर्म के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए.
#WATCH | Mumbai: On BRICS Summit veg food row, Yog Guru Baba Ramdev says, "We have moved from a non-vegetarian diet to a vegetarian one, and now the world is shifting towards veganism. I feel that those raising objections are suffering from a kind of intellectual bankruptcy.… pic.twitter.com/dqTBC3RV74
— ANI (@ANI) September 15, 2026
कांग्रेस ने उठाए थे BRICS के डिनर मेन्यू पर सवाल
बता दें कि ब्रिक्स के डिनर मेन्यू पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं ने पूछा था कि ब्रिक्स नेताओं के लिए आयोजित आधिकारिक भोज में सिर्फ शाकाहारी भोजन क्यों परोसा गया. इस पर रिजिजू ने पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय शाकाहारी भोजन में विविधता, स्वाद और पोषण है और यह भारत की संस्कृति का प्रतीक है. विदेशी मेहमानों ने भी इसका भरपूर आनंद लिया.
रामदेव बोले- शाकाहारी खाना सेहत के लिए अच्छा
अब बाबा रामदेव ने भी विपक्ष के इस सवाल का जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि शाकाहारी खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, दुनिया अब मांसाहार को पीछे छोड़ वीगन लाइफस्टाइल अपना रही है. उन्होंने ये भी कहा कि इसे धर्म से जोड़कर देखना गलत होगा.
ये Video भी देखें:|ब्रिक्स डिनर पर 'फूड वॉर': शाकाहारी थाली पर राहुल गांधी का तंज, बीजेपी ने दिया ये जवाब | BJP | Samajwadi | Syed Suhail| TOP NEWS
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं