Live: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है. याचिकाकर्ता को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट जाने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि 17 जून को भोजपुर में भरत तिवारी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे. आज उनकी तेरहवीं हैं. जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है.
Live updates
Live: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन जारी है. चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार हुए आठों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. अब सभी आरोपियों को 13 जुलाई के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय आज अयोध्या में रामलला मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले थे. लेकिन उसके पहले ही सोमवार देर रात पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया है. रात में यूपी पुलिस उनके घर पर पहुंची और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया. अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसटीएफ भी लगातार जांच में जुटी है.
Live updates
सुप्रीम कोर्ट का भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुनवाई से इनकार
सुप्रीम कोर्ट का भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुनवाई से इनकार किया है. मामले में याचिका लगाने वाले को हाईकोर्ट जाने के लिए कहा है. भरत तिवारी का 17 जून को भोजपुर जिले में एनकाउंटर हुआ था. जिसके बाद यह मामला देशभर में चर्चा में बना हुआ है. इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. लेकिन तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है.
इंडिया गठबंधन ने मुख्य न्यायाधीश को भेजी चिट्ठी, DMK और AAP नेताओं की भी हस्ताक्षर
इंडिया गठबंधन तरफ से CJI को एक चिट्ठी लिखी गई है. जिसमें SIR और चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दे उठाए गए हैं. खास बात यह है कि इस चिट्ठी में डीएमके और आम आदमी पार्टी के नेताओं के भी हस्ताक्षर हैं. जबकि ये दोनों दल 8 जून को हुई गठबंधन की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे. लेकिन इन नेताओं के साइन होने से एक बार फिर सियासी अटकलें शुरू हो गई हैं.
एनसीपी सांसद पार्थ पवार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, रक्षा समिति में बने सदस्य
एनसीपी के राज्यसभा सांसद और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. पार्थ को रक्षा समिति में सदस्य बनाया गया है, रक्षा समिति को संसदीय समितियों में महत्वपूर्ण माना जाता है. राधा मोहन सिंह इस समिति के अध्यक्ष हैं, जबकि राहुल गांधी, महुआ मोइत्रा और सुधांशु त्रिवेदी बतौर सदस्य इसमें शामिल हैं. रक्षा जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण विभाग की समिति में शामिल होने से पार्थ पवार का राजनीतिक कद बढ़ा है. इस नियुक्ति के बाद अब पार्थ पवार देश की रक्षा नीतियों, रक्षा बजट और सेना से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों की समीक्षा में अपनी भूमिका निभाएंगे.
देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
मानसून देश के कई राज्यों में एक्टिव हो चुका है. देश के अलग-अलग राज्यों में 30 जून के दिन बारिश होने की संभावना है. दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में उमस भरी गर्मी जारी है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अब मानसून धीरे-धीरे एक्टिव हो रहा है. मंगलवार को भी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में भी दोपहर तक बारिश हो सकती है.
सुप्रीम कोर्ट में होगी भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की सुनवाई
बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई थी. जिस पर आज सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कॉज लिस्ट के मुताबिक जस्टिस एमएम सुदेश और जस्टिश शील नागू की बेंच मंगलवार को मामले की सुनवाई करेगी.
मुंबई में भारी बारिश के बाद जलभराव
मुंबई में बारिश का दौर जारी है. जिससे मु्ंबई के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. सायन-पनवेल हाईवे पर जुईनगर स्टेशन के पास जलभराव देखने को मिला है. मुंबई में पिछले तीन दिनों से अच्छी बारिश हो रही है.
3 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है. यात्रियों का पहला जत्था जम्मू के बेस कैंप पर पहुंच गया है. अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हुई थी. अब तक 4 लाख से ज्यादा यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इस बार अमरनाथ यात्रा 57 दिन तक चलने वाली है.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार हुए सभी आठों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सोमवार को सभी को कोर्ट में पेश किया गया था. राम मंदिर चढ़ावा चोरी में एसआईटी लगातार जांच में जुटी है.