Ram Temple Pran Pratishtha Live Updates : 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम में देश विदेश से हजारों मेहमान पहुंच रहे हैं. कार्यक्रम को लेकर तैयारी अंतिम चरण में हैं. प्रधानमंत्री मोदी भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए 7 दिनों तक चलने वाले अनुष्ठान की शुरुआत मंगलवार से हुई है. आज उसका दूसरा दिन है. देश के हर हिस्से से लोग भगवान राम के लिए भेंट लेकर अयोध्या पहुंच रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या में मंदिर का निर्माण किया जा रहा है.
इन सब के बीच आज रामलला को पहली बार राम मंदिर परिसर में आज प्रवेश कराया गया है. नवनिर्मित मंदिर में मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज (Arun Yogiraj) की बनाई रामलला की मूर्ति रखी जाएगी. अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे राम मंदिर (Ram Mandir) के रामलला की प्रतिमा बनाने का काम तीन मूर्तिकारों का सौंपा गया था.तीनों में से अरुण योगीराज की बनाई प्रतिमा (Pratima) का चयन किया गया है.