ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कहा कि उसके शीर्ष चिकित्सा नियामक की ओर से देश में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड टीके को मंजूरी दिए जाने के बाद वह भारतीय छात्रों का स्वागत करने को लेकर उत्सुक है. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के कार्यालय ने कहा कि चिकित्सीय सामान प्रशासन (टीजीए) ने सलाह दी है कि देश में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड रोधी टीके कोरोनावैक (सिनोवैक) और कोविशील्ड को मान्यता प्राप्त टीके के रूप में अनुमोदित किया जाना चाहिए.
भारत दौरे पर आए ऑस्ट्रेलिया के व्यापार एवं पर्यटन मंत्री डैन तेहान ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह एक अद्भुत खबर है कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा को फिर से खोल दिया जाएगा. डैन तेहान ने कहा, "इसका मतलब है कि हमारे भारतीय अंतरराष्ट्रीय छात्रों के ऑस्ट्रेलिया लौटने का मार्ग फिर से खुल गया है और अगले साल फरवरी, मार्च में शुरू होने वाले पहले सेमेस्टर के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय छात्र इस वर्ष के अंत में अथवा अगले वर्ष के शुरू में लौट सकते हैं." गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने देश के अंदर और बाहर यात्रा करने वाले लोगों पर बहुत सख्त यात्रा प्रतिबंध लगाए हुए थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत बायोटेक के कोवैक्सीन टीके को मंजूरी के बारे में एक सवाल के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई मंत्री ने कहा, "मुझे लगता है कि यह मामला अभी भी विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) के सामने है, जैसा कि मैं इसे समझता हूं. डब्ल्यूएचओ से मंजूरी मिलने के बाद ही हमारा टीजीए विभाग इसको मंजूरी देने पर विचार करेगा." इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक वक्तव्य में कहा, "आज, टीजीए ने कोरोनावैक (सिनोवैक) और कोविशील्ड (एस्ट्राजेनेका/सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) टीकों द्वारा कोविड-19 से प्रदान की जाने वाली सुरक्षा से जुड़े आंकड़ों के अपने प्रारंभिक मूल्यांकन को प्रकाशित किया है और सलाह दी है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के मद्देनजर इन टीकों को ''मान्यता प्राप्त टीके'' के रूप में मान्य किया जाना चाहिए."
आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के कार्यालय ने कहा कि सरकार आगामी हफ्तें में उन प्रक्रियाओं को अंतिम रूप प्रदान करेगी जिनसे लोग टीजीए द्वारा अनुमोदित टीकों की खुराक लिए जाने की स्थिति स्पष्ट करने में सक्षम हो सके.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं