विज्ञापन

Border 2 Box Office Collection Day 27: 29 साल पुरानी बॉर्डर के  बजट और कलेक्शन के मुकाबले प्रॉफिट में है बॉर्डर 2, 27 दिनों में की इतनी कमाई

Border 2 Box Office Collection Day 27: सनी देओल की 29 साल पुरानी बॉर्डर  और 2026 में रिलीज हुई बॉर्डर 2 को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. लेकिन प्रॉफिट में कौन रहा आइए आपको बताते हैं. 

Border 2 Box Office Collection Day 27: 29 साल पुरानी बॉर्डर के  बजट और कलेक्शन के मुकाबले प्रॉफिट में है बॉर्डर 2, 27 दिनों में की इतनी कमाई
Border 2 Box Office Collection
नई दिल्ली:

Border 2 Box Office Collection: 23 जनवरी को सनी देओल की मचअवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. धुरंधर के शोर के बीच 27 दिन बाद भी फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है. वहीं शाहिद कपूर के ओ रोमियो की रिलीज के बाद भी फिल्म ने भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि 29 साल पुरानी कल्ट मूवी बॉर्डर से सनी देओल की 2026 में रिलीज हुई बॉर्डर कितने प्रॉफिट है. आइए आपको बताते हैं. 

बॉर्डर 2 की 27 दिनों की कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ने 27वें दिन 55 लाख का कलेक्शन हासिल किया है, जिसके बाद भारत में आंकड़ा 323.8 करोड़ हो गया है. वहीं इंडिया ग्रॉस 286.25 करोड़ है और वर्ल्डवाइड कमाई 442.75 करोड़ रहा है. जबकि फिल्म का बजट वीकिपीडिया के अनुसार, 275 करोड़ का है. 

ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav Dance Video: राजपाल यादव ने भतीजी की शादी में सलमान खान के गाने पर उड़ाया गरदा, धोती-कुर्ता में ताबड़तोड़ डांस

बॉर्डर का बजट और कलेक्शन 

1997 में रिलीज हुई जेपी दत्ता की बॉर्डर का बजट 12 करोड़ का था. वहीं फिल्म ने बजट के 6 गुना 66.70 करोड़ की कमाई की थी, जो कि बॉर्डर 2 के प्रॉफिट के मुकाबले बहुत ज्यादा है. देखा जाए तो बॉर्डर 2 ने बजट के मुकाबले दोगुना कमाई भी हासिल नहीं की है. हालांकि बजट वसूलने से ज्यादा कमाई करने के चलते फिल्म सुपरहिट साबित हुई है. 

बॉर्डर के बारे में 

साल 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' को निर्देशक जे. पी. दत्ता ने बनाया था. यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं पर आधारित थी, खासकर राजस्थान के लोंगेवाला पोस्ट पर हुए ऐतिहासिक युद्ध को इसमें केंद्र में रखा गया.  फिल्म में सनी देओल ने लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर का किरदार निभाया था, जो अपने जवानों के लिए प्रेरणादायक कमांडर हैं.  सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना ने भी अलग-अलग सैनिकों की भूमिकाओं में शानदार काम किया. 

ये भी पढ़ें- O Romeo Box Office Collection Day 6: धुरंधर और बॉर्डर 2 के बाद ओ रोमियो बनीं सिनेमा लवर्स का 1st ऑप्शन, 6 दिनों में कमाए इतने 

बॉर्डर 2 के बारे में 

इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे. पी. दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. खास बात यह है कि सनी देओल एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम किरदार निभा रहे हैं. 'बॉर्डर 2' भी 1971 के युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में सेना के साथ-साथ नौसेना और वायुसेना की संयुक्त कार्रवाई को दिखाया गया है. महिला किरदारों में मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा सैनिकों के परिवारों की भावनाओं को मजबूती से पेश करती नजर आईं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com