Aurangzeb Tomb Row: औरंगजेब कब्र विवाद को लेकर महाराष्ट्र के नागपुर से बवाल की खबर सामने आई है. यहां दो गुटों में पथराव के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार नागपुर के महल इलाके में दो गुटों के लोग आमने-सामने आ गए. दोनों गुटों के लोगों द्वारा एक-दूसरे पर पथराव किया गया. आगजनी की गई. कई गाड़ियों में तोड़-फोड़ भी हुई. जिसके बाद यहां पुलिस को लाठीचार्ज करते हुए भीड़ को खदेड़ना पड़ा. फिलहाल इलाके में भारी तनाव है. जिसको देखते हुए पुलिस की भारी तैनाती कर दी गई है.
फायरमैन सहित कुछ पुलिस कर्मी हुए घायल
फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया, "2 JCB और 2-3 अन्य गाड़ियों में आग लगी है. हमारा एक फायरमैन घायल हुआ है..." DCP नागपुर अर्चित चांडक ने कहा, "यह घटना कुछ गलतफहमी के कारण हुई. स्थिति अभी नियंत्रण में है. यहां हमारा बल मजबूत है. मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर न निकलें...या पत्थरबाजी न करें. पत्थरबाजी हो रही थी, इसलिए हमने बल का प्रदर्शन किया और आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया...
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
#WATCH नागपुर, महाराष्ट्र: DCP नागपुर अर्चित चांडक ने कहा, "यह घटना कुछ गलतफहमी के कारण हुई। स्थिति अभी नियंत्रण में है। यहां हमारा बल मजबूत है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर न निकलें...या पत्थरबाजी न करें। पत्थरबाजी हो रही थी, इसलिए हमने बल का प्रदर्शन किया और आंसू गैस का… https://t.co/jzemJzxk1g pic.twitter.com/BHLxOSUDcj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2025
डीसीपी के पैर में भी आई चोट, शांति बनाए रखने की अपील
डीसीपी ने आगे कहा कि कुछ वाहनों में आग लगा दी गई, हमने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई...कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, पथराव के दौरान मेरे पैर में भी हल्की चोट आई. लेकिन हम सभी से शांति बनाए रखने का आग्रह करते हैं...अफवाहों पर भरोसा न करें...कानून व्यवस्था को न बिगाड़ें और पुलिस का सहयोग करें. हम कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं."
बताया गया कि औरंगजेब कब्र विवाद में सोमवार को महाराष्ट्र में विश्व हिंदू परिषद ने जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन किया था. नागपुर में भी इसी के तहत औरंगजेब का पुतला जलाया गया था. जिसके बाद दो गुट के लोगों में झड़प हो गई. फिर दोनों ओर से पथराव और आगजनी शुरू हो गई. नागपुर के महल इलाके में पत्थर और तनावपूर्ण स्थिति बनाई जाती है।
औरंगजेब कब्र विवाद: महाराष्ट्र के नागपुर में बवाल, दो गुटों में पथराव #Maharashtra | #Nagpur | @Awasthis pic.twitter.com/qKfl4MgflD
— NDTV India (@ndtvindia) March 17, 2025
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से की शांति की अपील
नागपुर में भड़की हिंसा पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से शांति की अपील की है. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन स्थिति को संभाल रही है. मुख्यमंत्री ने अपील की है कि नागरिकों को इस स्थिति में प्रशासन के साथ सहयोग करना चाहिए. हम लगातार पुलिस प्रशासन के संपर्क में हैं. नागरिकों को सहयोग करना चाहिए. किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करें. प्रशासन मुस्तैदी से स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है.
केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद गडकरी ने नागपुर हिंसा पर क्या कुछ कहा
केंद्रीय मंत्री और नागपुर से सांसद नितिन गडकरी ने कहा, "कुछ अफवाहों के कारण नागपुर में धार्मिक तनाव की स्थिति पैदा हुई है. नागपुर शहर का इतिहास ऐसे मामलों में शांति बनाए रखने का रहा है. मैं अपने सभी भाइयों से आग्रह करता हूं कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और शांति बनाए रखें. सड़कों पर न निकलें. कानून व्यवस्था में सहयोग करें. शांति और सद्भाव की परंपरा को बनाए रखें जिसके लिए नागपुर जाना जाता है."
#WATCH नागपुर (महाराष्ट्र) हिंसा: केंद्रीय मंत्री और नागपुर से सांसद नितिन गडकरी ने कहा, "कुछ अफवाहों के कारण नागपुर में धार्मिक तनाव की स्थिति पैदा हुई है। नागपुर शहर का इतिहास ऐसे मामलों में शांति बनाए रखने का रहा है। मैं अपने सभी भाइयों से आग्रह करता हूं कि वे किसी भी तरह की… pic.twitter.com/ek22z0G1yg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2025
नीतिन गडकरी ने आगे कहा कि मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि सरकार उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी जिन्होंने गलती की है या अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं. मुख्यमंत्री को पहले ही इस स्थिति के बारे में सूचित किया जा चुका है, इसलिए मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अफवाहों पर ध्यान न दें. कृपया पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, प्रेम बढ़ाएं और शहर में सकारात्मक माहौल बनाए रखें. यह मेरा आप सभी से विनम्र अनुरोध है."
औरंगजेब कब्र विवादः नागपुर में पथराव, आगजनी के बाद भारी बवाल, देखें तस्वीरें



नागपुर हिंसा शिवसेना ( UBT) के नेता आनंद दुबे ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के दिन दो समूहों के बीच झड़प हुई. यह नागपुर में कानून और व्यवस्था का पूर्ण पतन है, जहां से हमारे सीएम और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस आते हैं और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी आते हैं. इसके लिए जिम्मेदार लोगों को तुरंत पकड़ा जाना चाहिए और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए.
सोमवार को महाराष्ट्र के कई जिलों में हुआ विरोध-प्रदर्शन
मालूम हो कि महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर घमासान मचा है. विश्व हिंदू परिषद ने औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की है. इस मांग को लेकर सोमवार को महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में विरोध-प्रदर्शन किया गया. इधर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि औरंगजेब की विचारधारा को बढ़ाने वाले कुचल दिए जाएंगे.
औरंगजेब की कब्र पर मचे बवाल पर किसने क्या कहा
- औरंगजेब की कब्र शिवाजी के शौर्य का प्रतीक: संजय राउत
- औरंगजेब की तारीफ करने वाले विचारों को कुचल देंगेः देवेंद्र फडणवीस
- जिन्हें औरंगजेब की कब्र से प्यार है, वो इसके अवशेष अपने घर ले जाएंः संजय शिरसाट, मंत्री महाराष्ट्र
- औरंगजेब की कब्र खोदने से पहले अपने पाप की कब्र खोदे: विजय वडेट्टीवार, कांग्रेस विधायक
- औरंगजेब की कब्र हटाओ नहीं तो कार सेवाः गोविंद शेंडे, मंत्री, विश्व हिंदू परिषद
- औरंगजेब की कब्र पर बुलडोजर चलवाओः टी राजा सिंह, बीजेपी विधायक, तेलंगाना
- कब्र से ज्यादा जरूरी है औरंगजेबी सोच में बदलावः दिनेश शर्मा, सासंद, भाजपा
खबर अपडेट की जा रही है.
यह भी पढे़ं -
औरंगजेब पर जंग: कब्र तोड़ना सनातन के खिलाफ- NDTV से बोले प्रमोद कृष्णम, जानें किसने क्या कहा?
'औरंगजेब की कब्र शौर्य का प्रतीक, कभी टूटनी नहीं चाहिए', संजय राउत के बयान पर नया संग्राम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं