विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के ओंगोल में ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, असिस्टेंट लोको पायलट घायल

विजयवाड़ा मंडल की पीआरओ नुसरत एम मांड्रुपकर ने कहा कि RPF और GRP ने पूरे मामले की संयुक्त जांच शुरू कर दी है. घटना के सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है.

आंध्र प्रदेश के ओंगोल में ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, असिस्टेंट लोको पायलट घायल
ट्रेन के असिस्टेंट लोको पायलट की हालत अब स्थिर है.
  • आंध्र प्रदेश के ओंगोल में ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस के सहायक लोको पायलट को ट्रेन से टकराई वस्तु से चोट लगी है
  • घायल असिस्टेंट लोको पायलट को प्राथमिक उपचार के बाद विजयवाड़ा मंडल रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है
  • घटना के समय ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12616 हजरत निजामुद्दीन से चेन्नई जा रही थी

आंध्र प्रदेश के ओंगोल में ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है. घटना में सहायता लोको पायलट को चोट लगी है. पूरे मामले पर रेलवे ने जांच के आदेश दिए हैं. साउथ कोस्ट रेलवे के अनुसार, घटना 3 जून की है. ओंगोल रेल खंड में ड्यूटी के दौरान ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12616 के एक सहायक लोको पायलट को मामूली चोट लगी है. यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से चेन्नई जा रही थी.

हाथ में लगे हैं टांके

रेलवे ने कहा कि घायल असिस्टेंट लोको पायलट के शुरुआती बयान के अनुसार, जब दूसरी ट्रेन 22816 पास की डाउन लाइन से गुजर रही थी. तब एक खाने का पैकेट या किसी कठोर वस्तु वाला पैकेट लोकोमोटिव से टकराया. इसी टक्कर में उसे चोट लगी. इसके बाद तत्काल घायल ALP को ओंगोल सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया. बाद में उन्हें विजयवाड़ा मंडल रेलवे अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है. हाथ में लगी चोट के लिए मामूली टांके लगे हैं. अन्य सभी स्वास्थ्य मानक सामान्य पाए गए हैं.

RPF और GRP कर रही जांच

विजयवाड़ा मंडल की पीआरओ नुसरत एम मांड्रुपकर ने कहा कि RPF और GRP ने पूरे मामले की संयुक्त जांच शुरू कर दी है. घटना के सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है.रेलवे ट्रैक और आसपास के क्षेत्रों में रातभर तलाशी अभियान चलाया गया. तलाशी लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 185 और 186 के बीच के इलाके में की गई. जांच के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला. मामले में RPF पोस्ट, ओंगोल में केस दर्ज किया गया है. विस्तृत जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड, एक और पर नजर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com