दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सुबह 11 बजे एलजी सचिवालय पहुंची और यहां उन्होंने एलजी विनय कुमार सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया. बता दें कि 8 फरवरी को आए चुनाव नतीजों ने बीजेपी की जीत को साफ कर दिया और इसी के साथ लगभग 26 साल बाद बीजेपी की दिल्ली की सत्ता पर वापसी हुई है. ऐसे में आज आतिशी ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इसी के साथ एलजी ने दिल्ली की विधानसभा को भंग कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक 7 फरवरी की तारीख वाले गजट नोटिफिकेशन में दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी की सातवीं विधानसभा को भंग कर दिया. नोटिफिकेशन में कहा गया है, "राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार अधिनियम, 1991 की धारा 6 की उपधारा (2)(बी) द्वारा मुझे प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, मैं, विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली का उपराज्यपाल, 08 फरवरी, 2025 से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सातवीं विधानसभा को भंग करता हूं." इस नोटिस को आज ही पब्लिक किया गया है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH | AAP leader Atishi leaves from Raj Niwas after submitting her resignation as Delhi CM
— ANI (@ANI) February 9, 2025
BJP emerged victorious in #DelhiAssemblyElection2025 yesterday after winning 48 out of 70 seats https://t.co/kWEioE5dXE pic.twitter.com/5If23VQMlq
दिल्ली में बीजेपी के खाते में कुल 48 सीटें आई हैं, जबकि 10 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटों पर ही सिमट कर रह गई. इसके साथ ही अब बीजेपी दिल्ली में बहुमत के साथ वापस आई है. यहां आपको ये भी बता दें कि कांग्रेस दिल्ली की 70 सीटों में से एक भी सीट हासिल कर पाने में नाकाम रही है.
यहां आपको यह भी बता दें कि आतिशी को कालका जी सीट से जीत मिली है. वह इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के खिलाफ मैदान में थीं. इलेक्शन कमीशन के मुताबिक दोनों के बीच यहां टक्कर का मुकाबला था और उन्हें 900 वोटों से जीत मिली है. हालांकि, वहीं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली की अपनी सीट से हार गए हैं. उन्हें इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने हराया है.
141 दिन तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं आतिशी
बता दें कि आतिशी 141 दिनों तक ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रही हैं. बता दें कि 17 सितंबर 2024 को अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक में उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में नामित किया गया था. इसके साथ, वह 43 वर्ष की आयु में दिल्ली की सबसे कम उम्र की सीएम बनी थीं. हालांकि, उनका यह कार्यकाल बहुत ही कम वक्त का था और वह केवल 141 दिनों के लिए ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं