- यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में बीजेपी जुट गई है.
- बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 11 सितंबर को मेरठ मंडल से पश्चिमी यूपी दौरे की शुरुआत करेंगे.
- नितिन नवीन सांसदों, विधायकों, मेयरों और जिलाध्यक्षों से मीटिंग करेंगे.
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा के विधानसभा चुनाव में महज 4 महीने से भी कम बचे हैं. पांचों राज्यों में सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटी हैं. केंद्र की मोदी सरकार के लिए यूपी जीतना सबसे बड़ा चैलेंज है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिमी यूपी के दो दिन के यूपी दौरे पर जा रहे हैं. इसकी शुरुआत 11 सितंबर को मेरठ मंडल से होगी, जहां बीजेपी मंडल के सांसदों, विधायकों, मेयर, जिला अध्यक्षों से नितिन नवीन मीटिंग कर मुलाकात करेंगे और जीत का मंत्र देंगे.
दूसरी तरफ, बीएल संतोष का भी 10 और 11 सितंबर को लखनऊ दौरा प्रस्तावित बताया जा रहा है. इससे पहले यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी जगदीश ईश्वर भाई पटेल कर भी लखनऊ आकर कई दौर की मीटिंग कर चुके हैं.
बीजेपी के लिए अहम है यूपी...
बीजेपी के लिए पश्चिमी यूपी कई मायनों में खास है. तो वहीं, 403 विधानसभा सीटों में से पश्चिमी क्षेत्र में करीब 136 सीटें आती हैं. पश्चिमी यूपी का यह हिस्सा सत्ता के समीकरण तय करने में अहम भूमिका निभाता है. 2024 के लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी की 29 सीटों में से बीजेपी ने सिर्फ 14 सीटों पर जीत दर्ज की थी, तो वहीं 11 सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है, जिसमें दो सीटें बीजेपी के सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के पास हैं.
ये भी पढें: यूपी में 75 हजार भर्ती निकालने की तैयारी,विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा दांव
जिस वक्त आरएलडी बागपत और बिजनौर सीटें जीती थी, उस वक्त RLD ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. एक सीट नगीना लोकसभा सीट आजाद समाज पार्टी के पास है, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद (रावण) हैं.
ऐसे में बीजेपी की पूरी तैयारी आगामी विधानसभा चुनावों में इन इलाकों के अंदर आने वाली विधानसभा सीटों पर कैसे बढ़त बनाई जाए, इसके लेकर भी इस मीटिंग में फोकस किया जाएगा.
ये भी पढें: यूपी चुनाव 2027: जेन-जी और अल्फा के लिए दलों के पिटारे में क्या है, किसने किया नौकरी और किसने लैपटॉप का वादा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं