Election Results 2019: हरियाणा (Haryana) और महाराष्ट्र (Maharashtra) में हुए विधानसभा चुनावों (Assembly Election 2019) के लिए मतगणना जारी है. अब तक जो रुझान सामने आए हैं BJP को उम्मीद के मुताबिक सफलता मिलती नहीं दिखाई दे रही है. महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 158 सीटों पर आगे चल रही हैं, वहीं, कांग्रेस एनसीपी गठबंधन 103 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. 21 अक्टूबर को हुए मतदान में यहां 60.5 फीसदी वोट पड़े थे. ये नतीजे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कद भी तय करेंगे. अगर राज्य में BJP को पिछली बार से ज्यादा सीटें मिलीं तो फडणवीस का कद बढ़ेगा, वहीं अगर सीटों का नुकसान हुआ तो पार्टी के अंदरखाने उनके नेतृत्व पर भी सवाल उठ सकते हैं. 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को महाराष्ट्र में सर्वाधिक 122 सीटें जीतने के बाद भी बहुमत से दूर रहने पर शिवसेना के साथ गठबंधन कर सरकार बनाना पड़ा था. दूसरी तरफ हरियाणा (Haryana) में बीजेपी को उम्मीदों के मुताबिक सीटें मिलती नहीं दिख रही हैं. हरियाणा में बीजेपी 39 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं, कांग्रेस भी 31 सीटों पर आगे हैं. हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी यहां किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है. बता दें कि 2014 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा में 47 सीटें जीतकर पार्टी ने अपने दम पर सरकार बनाई थी. दूसरी तरफ देश के 18 राज्यों की 51 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव (By Election) के लिए भी वोटों की गिनती जारी है. इस चुनाव में 21 अक्टूबर को करीब 57 फीसदी मतदान हुआ था.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Assemblyelections2019, Election Results 2019 Live Update, Assembly Election Results 2019 LIVE, Maharashtra, Haryana Election Results 2019