विज्ञापन
11 minutes ago

Assam Assembly Election Results 2026 LIVE Updates:: असम में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. वोटों की गिनती जारी है और बीजेपी बंपर जीत की ओर जाती नजर आ रही है. हिमंता बिस्‍वा सरमा दूसरी बार मुख्‍यमंत्री बनने जा रहे हैं, ये सभी एग्जिट पोल्‍स में कहा गया था. असम को लेकर सभी एग्जिट पोल्‍स सही साबित होते नजर आ रहे हैं. बीजेपी असम में 94 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. कांग्रेस असम में कोई कमाल दिखाते हुए नजर नहीं आ रही है. असम कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट सीट से पीछे चल रहे हैं. कांग्रेस सिर्फ 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं, एआईयूडीएफ सिर्फ एक सीट पर आगे नजर आ रही है.       
वोटों की गिनती में पिछड़ने के बीच असम कांग्रेस अध्‍यक्ष गौरव गोगोई ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाने शुरू कर दिये है. गौरव गोगोई का कहना है कि हम असम में पॉजिटिव रिजल्‍ट्स की प्रतीक्षा कर रहे हैं. हम मतगणना के हर चरण पर नजर रखे हुए हैं. हमने राज्य भर में पर्यवेक्षक भेजे हैं, ताकि यदि किसी भी चरण में प्रशासन की ओर से कोई कमी दिखाई दे, तो हमें तुरंत सूचना मिल सके. मतदान के बाद, हमारी टीमों ने देखा कि बिना इस्‍तेमाल हुई ईवीएम बिना ताला लगाए कमरों में रखे हुए थे. हमारी सीएलपी ने भी ऐसे कुछ मामले देखे. हमने प्रशासन की ओर से थोड़ी लापरवाही देखी है. 

Assam election results 2026 live updates: 

Assam Election Results LIVE: जोरहाट से गौरव गोगोई हो गए पीछे, बीजेपी बंपर बढ़ की ओर, 85 सीटों पर आगे

असम में कांग्रेस की हालात काफी पतली नजर आ रही है. असम कांग्रेस अध्‍यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट से पीछे चल रहे हैं. गोगोई ने इसका ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ना शुरू कर दिया है. इधर, बीजेपी बंपर बढ़त की ओर बढ़ रही है. पार्टी 85 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस सिर्फ 23 सीटों पर आगे है.

Assam Election Results LIVE: असम में गौरव गोगोई ने चुनाव आयोग पर फोड़ा ठीकरा

असम में कांग्रेस काफी पिछड़ती नजर आ रही है. ऐसे में असम कांग्रेस अध्‍यक्ष गौरव गोगोई ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाने शुरू कर दिये है. गौरव गोगोई ने कहा, "हम असम में पॉजिटिव रिजल्‍ट्स की प्रतीक्षा कर रहे हैं. हम मतगणना के हर चरण पर नजर रखे हुए हैं. हमने राज्य भर में पर्यवेक्षक भेजे हैं, ताकि यदि किसी भी चरण में प्रशासन की ओर से कोई कमी दिखाई दे, तो हमें तुरंत सूचना मिल सके. मतदान के बाद, हमारी टीमों ने देखा कि बिना इस्‍तेमाल हुई ईवीएम बिना ताला लगाए कमरों में रखे हुए थे. हमारी सीएलपी ने भी ऐसे कुछ मामले देखे. हमने प्रशासन की ओर से थोड़ी लापरवाही देखी है. हमारे उम्मीदवारों पर हमला हुआ, फिर भी चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की. हमने कई अधिकारियों के बारे में बात की जो भाजपा सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे, फिर भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. जब ऐसा माहौल होता है, तो यह चुनाव आयोग के लिए अच्छा संकेत नहीं है."

Election Results LIVE: असम में बीजेपी मारने जा रही सेंचुरी, सरबानंदा सोनोवाल बोले- परिणाम हमारी उम्मीदों के मुताबिक

असम विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है और बीजेपी बंपर जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है. इस बीच केंद्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने कहा, "परिणाम हमारी उम्मीदों के मुताबिक ही होंगे. बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए सरकार फिर से बनेगी. हमने यह बात इस विश्वास के साथ कही है कि हम अपने सहयोगियों के साथ 100 सीटों के करीब हैं."

Assam Election Results LIVE: असम में 78 सीटों पर आगे चल रही बीजेपी, कांग्रेस सिर्फ 24 सीटों पर आगे

असम में 126 में से 104 के रुझान सामने आ गए हैं. बीजेपी 78 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं कांग्रेस 24 और एआईयूडीएफ 2 सीटों पर आगे चल रही है. ऐसा लग रहा है कि हिमंता बिस्‍वा सरमा असम में सेंचुरी लगा सकते हैं, जैसा कि कई एग्जिट पोल्‍स ने अनुमान जताया था.  

Assam Election Results LIVE: चुनाव आयोग के आंकड़ों में भी बीजेपी को बढ़त, कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों पर आगे

चुनाव आयोग ने असम की 18 सीटों के रुझान जारी कर दिये हैं. असम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है और चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों पर आगे चल रही है. बोडोलैंड पीपुल्‍स फ्रंट भी 2 और असम गाना परिषद 1 सीट पर आगे चल रही है. 

Assam Election Results 2026 Live: असम में बीजेपी को रुझानों में बहुमत, काफी पीछे नजर आ रही कांग्रेस

असम में बीजेपी ने रुझानों में बहुमत हासिल कर लिया है. बीजेपी 66 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस शुरुआती रुझानों में बीजेपी से काफी पीछे नजर आ रही है. हालांकि, जोरहाट में गौरव गोगोई चल रहे आगे चल रहे है. कांग्रेस सिर्फ 19  सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. 

Assam Election Results 2026 Live: असम में बीजेपी की हाफ सेंचुरी, रुझानों में कांग्रेस ने भी पकड़ी रफ्तार

असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी शुरुआती रुझानों में अच्‍छी बढ़त बनाते हुए नजर आ रही है. बीजेपी ने 59 सीटों पर बढ़त बना ली है. वहीं, कांग्रेस भी अब कुछ रफ्तार पकड़ती हुई नजर आ रही है. गौरव गोगोई की जोरहाट सीट समेत कांग्रेस 16 सीटों पर आगे चल रही है. 

Assam Election Results LIVE: जालुकबारी में मुख्यमंत्री हिमंता और जोरहाट में गौरव गोगोई चल रहे आगे

जालुकबारी और जोरहाट विधानसभा सीटों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. जालुकबारी  से मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आगे चल रहे हैं.  गोगोई भी जोरहाट से आगे चल रहे हैं. 

Assam Election Results LIVE: सही साबित हो रहे एग्जिट पोल्‍स के अनुमान... बीजेपी रुझानों में 21 सीटों पर चल रही आगे

एग्जिट पोल्‍स में यह अनुमान जताया गया था कि असम में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. वोटों की गिनती और शुरुआती रुझानों में यह होता नजर भी आ रहा है. कुल 25 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं. इसमें से 21 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. वहीं, एआईयूडीएफ और कांग्रेस  2-2 सीटों पर आगे चल रही है.  

Assam Election Results LIVE:असम में बीजेपी की तेज रफ्तार, 18 सीटों पर आगे, कांग्रेस की सिर्फ 1 पर बढ़त

असम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है और अभी तक 18 सीटों का रुझान सामने आ चुका है. इसमें से 16 सीटों पर बीजेपी, एआईयूडीएफ 2 सीटों और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है. 

Assam Election Results LIVE: बीजेपी 14 सीटों पर आगे, एआईयूडीएफ 2 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे

असम में शुरुआती रुझानों में ही बीजेपी बढ़ी बढ़त बनाते हुए नजर आ रही है. बीजेपी 14 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, एआईयूडीएफ 2 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस सिर्फ 1 सीट पर आगे चल रही है.

Assam Election Results LIVE:असम में 6 सीटों के रुझान आए सामने, बीजेपी 5 और एआईयूडीएफ 1 सीट पर आगे

असम में पोस्‍टल बैलेट के वोटों की गिनती जारी है. अभी तक 6 सीटों के रुझान सामने आ गए है. इसमें 5 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. वहीं, एआईयूडीएफ 1 सीट पर आगे चल रही है. हालांकि, ये शुरुआती रुझान हैं. ये ईवीएम के वोटों की गिनती के साथ बदल सकते हैं.     

Assam Election Results 2026 LIVE: असम में डाक मतों की गिनती हो रही, BJP पक्ष में आया पहला रुझान

असम में डाक मतों की गिनती जारी है और रुझान आने शुरू हो गए हैं. पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में आया है. निर्देशों के अनुसार, डाक मतों की गिनती के आधे घंटे बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी. सभी उम्‍मीदवार मतगणना केंद्रों पर मौजूद हैं. 

Assam Election Results LIVE: पूरा भरोसा, असम में तीसरी बार बनने जा रही बीजेपी की सरकार

असम में गुवाहाटी केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार विजय गुप्ता ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी को पूरा भरोसा है कि उसकी सरकार तीसरी बार बनेगी और उसके सभी उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे. इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को धन्यवाद देना चाहता हूं."

Assam Election Results LIVE: असम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू

असम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. राज्‍यभर के 40 काउंटिंग सेंटरों पर मतगणना हो रही है. कुछ ही देर में शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे. 

Assam Election Results LIVE: काउंटिंग से पहले गुवाहाटी में बीजेपी हेडक्‍वार्टर में तैयारियां

असम में गुवाहाटी स्थित बीजेपी मुख्यालय में जीत का जश्‍न मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतगणना जल्द ही शुरू होगी, जिससे यह तय होगा कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को तीसरी बार सत्ता मिलेगी या कांग्रेस हफ्तों से चल रही खींचतान के बाद सत्ता हथिया लेगी. ये खींचतान पहचान की राजनीति, कल्याणकारी योजनाओं के वितरण और क्षेत्रीय आकांक्षाओं से भरी रही है. 

Assam Election Results LIVE: असम विधानसभा के लिए कुछ ही देर में काउंटिंग होगी शुरू, तैयारी पूरी

असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे. कुछ देर में काउंटिंग शुरू हो जाएगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट्स की गिनती होती है. इसके बाद 8:30 बजे से EVM की गिनती शुरू होती है. इसके बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे. अब बस कुछ ही मिनटों का इंतजार है. 

Assam Election Results LIVE: सिलीगुड़ी में काउंटिंग सेंटर के बाहर सुरखा का कड़ा घेरा

असम चुनाव के लिए मतगणना कुछ देर में शुरू होने वाली है. इस बीच सिलीगुड़ी  में मतगणना से पहले सिलीगुड़ी कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है. काउंटिंग सेंटर्स को कई लेयर की सिक्‍योरिटी दी गई है, ताकि शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना की प्रक्रिया हो सके. 

Assam Election Results LIVE: जालुकबारी में मुख्यमंत्री हिमंता का अभेद्य किला, जोरहाट में गौरव गोगोई की साख की लड़ाई

जालुकबारी और जोरहाट विधानसभा सीटों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. जालुकबारी  मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का अभेद्य किला माना जाता है. इस सीट पर सरमा का दबदबा दशकों से कायम है. इस बार भी सबकी नजरें इसी बात पर हैं कि क्या विपक्ष यहां कोई सेंध लगा पाएगा या सरमा अपनी जीत का अंतर और बड़ा करेंगे. वहीं, जोरहाट सीट पर मुकाबला काफी हाई-प्रोफाइल है. यहां कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे गौरव गोगोई मैदान में हैं. उनका मुकाबला बीजेपी के दिग्गज और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी से है. गोस्वामी यहां के मौजूदा विधायक भी हैं, इसलिए गोगोई के लिए इस किले को फतह करना एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है.

Assam Chunav Result LIVE: मतगणना के लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

असम विधानसभा चुनाव की मतगणना आज होनी है. इससे पहले राज्य में सुरक्षा और प्रशासन की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि मतगणना के लिए कई केंद्रों पर तीन-स्तरीय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. लखीमपुर जिले में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, जहां पांच विधानसभा क्षेत्रों की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें लखीमपुर गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में कड़ी निगरानी में रखी गई हैं. 

Assam Assembly Election Results 2026 LIVE: काउंटिंग से पहले सीएम सरमा ने की अहम बैठक

असम विधानसभा चुनाव के रिजल्‍ट आने से पहले मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों, सांसदों, राज्य पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ मतगणना दिवस की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक वर्चुअल बैठक की. बीजेपी सूत्रों ने बताया कि ऑनलाइन हुई इस बैठक में समन्वय, बूथ स्तर पर निगरानी, ​​मतगणना व्यवस्था और परिणाम के बाद की संगठनात्मक रणनीति पर ध्यान केंद्रित किया गया, क्योंकि राज्य एक महत्वपूर्ण चुनावी फैसले का इंतजार कर रहा है. राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया भी बैठक में मौजूद थे. 

Assam Election Results LIVE: असम के 74 साल के इतिहास में सबसे ज्‍यादा वोटिंग

असम के 74 साल के इतिहास में इस बार सबसे ज्‍यादा वोटिंग हुई है. इस बार कुल 85.91 प्रतिशत वोटिंग हुई है. जब भी कहीं ज्‍यादा वोटिंग होती है, तो ऐसा माना जाता है कि सत्‍ता परिवर्तन होने वाला है. लेकिन इस बार असम को लेकर सभी एग्जिट पोल्‍स ये दावा कर रहे हैं कि सीएम हिमंता बिस्‍वा सरमा की वापसी होने जा रही है. हालांकि, कुछ ही देर में साफ हो जाएगा कि इस बार असम की जनता ने किसको सत्‍ता सौंपने का मन बनाया है.

Assam Election Results 2026 LIVE: हिमंत बिस्वा सरमा मई 2021 में बने थे असम के मुख्यमंत्री

बीजेपी के असम के पहले मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को सरकार का नेतृत्व करने के लिए चुना गया, लेकिन बाद में उन्हें केंद्र में बुला लिया गया और केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया. हिमंत बिस्वा सरमा मई 2021 में मुख्यमंत्री बने और उन्होंने असम सरकार और सात पूर्वोत्तर राज्यों में नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है. उनके कार्यकाल की एक और खास बात यह है कि उन्होंने अपनी विचारधारा में एक बड़ा बदलाव किया. 2015 में उन्होंने दो मुख्य कारणों का हवाला देते हुए कांग्रेस छोड़ दी थी. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के शीर्ष पर बैठे 'परिवार-केंद्रित' चेहरों के साथ नेतृत्व और उत्तराधिकार को लेकर विवाद थे.

Election Results LIVE: 2021 में असम में अपने दम बहुमत हासिल नहीं कर पाई थी बीजेपी

असम विधानसभा के पिछले चुनाव में बीजेपी बहुमत से कुछ पीछे रह गई और उसने फिर से 60 सीटें जीतीं. हालांकि, बीजेपी के वोट शेयर में बढ़ोतरी हुई और वह बढ़कर 33.21 प्रतिशत तक पहुंच गया. असम गण परिषद 29 सीटों में से सिर्फ नौ सीटें ही जीत पाई. यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल 2016 में कांग्रेस के साथ गठबंधन में कोई भी सीट नहीं जीत पाई थी, उसने साल 2021 में बीजेपी  के साथ मिलकर छह सीटें जीतीं. 

Assam Election Results LIVE: असम में 2016 में सत्‍ता में आई थी बीजेपी

साल 2016 में जब बीजेपी असम में सत्ता में आई, तो उसने अपने दो मुख्य सहयोगियों असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के समर्थन से सरकार बनाई. 126 सदस्यों वाली विधानसभा में बीजेपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लड़ी गई 89 सीटों में से 60 सीटें जीतीं, और कुल जनादेश का लगभग 29.51 प्रतिशत हासिल किया. यह उसके द्वारा पहले जीती गई पांच सीटों की तुलना में एक बहुत बड़ी बढ़त थी.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com