असम कांग्रेस ने यूथ विंग की एक पूर्व प्रमुख को एक पार्टी सहयोगी के खिलाफ उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया है. अंगकिता दत्ता ने युवा कांग्रेस प्रमुख बीवी श्रीनिवास पर "सेक्सिस्ट और अराजक" होने का आरोप लगाया था. इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने असम पुलिस को आरोपों की जांच करने के लिए कहा था. कांग्रेस ने नोटिस में अंगकिता दत्ता को यह जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए.
नोटिस में यह भी...
असम कांग्रेस ने अंगकिता के आरोपों के समय पर सवाल उठाते हुए अगले महीने होने वाले कर्नाटक चुनावों की ओर इशारा किया. श्रीनिवास इस चुनाव में प्रचार कर रहे हैं. नोटिस में अंगकिता को लिखा गया है, "यह भी पाया गया है कि जब तक आप एपीवाईसी की अध्यक्ष थीं, तब तक चीजें ठीक थीं. लेकिन जैसे ही आपको चुनावी प्रक्रिया के कारण एपीवाईसी के अध्यक्ष पद से हटाया गया, आपने न केवल यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, बल्कि आपको हटाने के लिए आपने IYC अध्यक्ष के खिलाफ भी बोलना शुरू कर दिया. इस तरह का रुख पार्टी के अनुशासन के खिलाफ जाता है."
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
पीड़ित महिला ने यह कहा था...
मंगलवार को ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, दत्ता ने श्रीनिवास और एक अन्य कांग्रेस नेता पर उनके लिंग के आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया. यूथ कांग्रेस प्रमुख ने कथित रूप से उनके खिलाफ "असंसदीय और अपमानजनक" शब्दों का उपयोग करने के लिए मानहानि के मुकदमे का जवाब दिया. दत्ता ने दावा किया कि उन्होंने महीनों तक संगठन के भीतर शिकायत की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ. उन्होंने कहा, "मैं अब स्वाभिमान खोने के कगार पर हूं, क्योंकि मैं एक शिक्षित महिला हूं और मैं महिलाओं के मुद्दों के लिए काम करती हूं."
असम के सीएम ने यह कहा...
पुलिस ने अभी तक इस मामले में मामला दर्ज नहीं किया है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मुद्दे को कांग्रेस पार्टी का "आंतरिक मामला" करार दिया है. सरमा ने कहा, "उन्होंने राहुल गांधी से शिकायत की है, मुझसे नहीं. अगर मैं कार्रवाई करता हूं तो वे सवाल करेंगे कि मुझे कांग्रेस के आंतरिक मामले की चिंता क्यों है." असम विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया ने कांग्रेस की छवि खराब करने के प्रयास के रूप में आरोपों को खारिज कर दिया है. कांग्रेस नेता ने कहा, "यह मुद्दा पार्टी का आंतरिक मामला है. इसे सार्वजनिक डोमेन में नहीं जाना चाहिए था ... परिस्थितियों और जिस तरह से चीजें विकसित हुईं हैं, मैं इस सब के पीछे एक राजनीतिक मकसद के बारे में निश्चित हूं. मैं तथ्यों का पता लगाए बिना, किसी को दोष नहीं दे सकता. “
यह भी पढ़ें-
"बीमार मानसिकता'': कोर्ट ने Google से आराध्या बच्चन से जुड़ी भ्रामक सामग्री हटाने का कहा
"सीबीआई के पास दिल्ली शराब मामले में मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है" : मनीष सिसोदिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं