विज्ञापन
27 minutes ago

Assam CM Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony LIVE Updates: असम में आज हिमंता बिस्वा सरमा का शपथ ग्रहण समारोह होना है. यह समारोह गुवाहाटी के खानापारा के पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में आयोजित हो रहा है. राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर सरमा और नई मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ-साथ एनडीए  शासित राज्यों के 40 से ज्यादा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं.  नेताओं का  गुवाहाटी पहुंचना शुरू हो गया है. हिमंता बिस्वा सरमा का लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. हिमंता के साथ ही चार और विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. 

ये भी पढ़ें- असम में NDA का महाजुटान, हिमंता के शपथ ग्रहण में PM मोदी समेत पहुंचेंगे 20 राज्‍यों के CM; ये 4 बनेंगे मंत्री

ये भी पढ़ें-असम में कैसा होगा इस बार का मंत्रिमंडल? शपथ से पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया

LIVE Updates: Assam CM Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony:

Assam CM Oath Ceremony LIVE: असम की जीत ऐतिहासिक- चिराग पासवान

 गुवाहाटी पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरह असम की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी की सोच वाली और हिमंत बिस्वा सरमा की विकास की राह पर चलने वाली सरकार को चुनने का काम किया है, यह दर्शाता है कि देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी पर पूरी तरह से कायम है. असम में एक ऐतिहासिक जीत हुई है. 

Himanta Biswa Sarma Oath taking LIVE:  गुवाहाटी पहुंचे मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

 गुवाहाटी पहुंचे मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शपथ ग्रहण समारोह पर कहा कि हमें बहुत खुशी है और मैं सबको बधाई देता हूं. पश्चिम बंगाल के बाद अब असम में भी शपथ ग्रहण समारोह है, जिसके लिए मैं सभी को बधाई देता हूं. 

Assam CM Oath LIVE: बंगाल की तरह भव्य होगा हिमंता का शपथ ग्रहण समारोह

असम में हिमंता का शपथ ग्रहण समारोह बंगाल की तरह भी भव्य होगा. इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ-साथ कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. 

Himanta Oath Live: बीजेपी नेता रणजीत दास होंगे असम विधानसभा के नए अध्यक्ष

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रणजीत दास असम विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे. हिमंता सरमा ने खुद एक एक्‍स पोस्‍ट के जरिए यह जानकारी दी है. 

Himanta Oath Live: चार अन्‍य विधायक भी लेंगे मंत्री पद की शपथ

हिमंता के अलावा चार अन्‍य विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. इनमें बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, असम गण परिषद एजीपी के अध्यक्ष अतुल बोरा, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के चरण बोरो और बीजेपी के अजंता नेओग शामिल हैं.

Himanta Oath Live: सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर राज्यपाल दिलाएंगे हिमंता को शपथ

राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर हिमंता सरमा और नई मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. 

Himanta Oath Live: शपथ ग्रहण समारोह में 40 से ज्यादा CM और डिप्टी सीएम होंगे शामिल

हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ-साथ राजग शासित राज्यों के 40 से अधिक मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के उपस्थित रहने की संभावना है. 

Himanta Oath Live: गुवाहाटी के खानापारा में होगा शपथ ग्रहण समारोह

हिमंता का शपथ ग्रहण समारोह खानापारा के पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में होने जा रहा है. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.  

Himanta Oath Live: असम में आज से बीजेपी का तीसरा कार्यकाल

हिमंता बिस्‍वा सरमा के शपथ ग्रहण के साथ ही असम में बीजेपी के नेतृत्‍व वाली एनडीए सरकार का लगातार तीसरा कार्यकाल शुरू हो जाएगा. 

Himanta Oath Live: असम में आज हिमंता बिस्‍वा सरमा का शपथ ग्रहण

असम में आज हिमंता बिस्‍वा सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं.  सरमा के अलावा चार और विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com