विज्ञापन

IPL 2026 Points Table: दिल्ली की जीत से रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेस, लगातार चौथी हार से पंजाब पर मंडराया खतरा, ऐसा है समीकरण

IPL 2026 Updated Points Table PBKS vs DC Match: अक्षर पटेल और डेविड मिलर के अर्द्धशतकों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को उसके होम ग्राउंड पर हराकर ना सिर्फ दो अहम अंक हासिल किए बल्कि प्लेऑफ की अपनी उम्मीद को भी जिंदा रखा है.

IPL 2026 Points Table: दिल्ली की जीत से रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेस, लगातार चौथी हार से पंजाब पर मंडराया खतरा, ऐसा है समीकरण
IPL 2026 Updated Points Table PBKS vs DC Match:

IPL 2026 Updated Points Table PBKS vs DC Match: धर्मशाला में हुए आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में अक्षर पटेल और डेविड मिलर के अर्द्धशतकों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया. दिल्ली के अब 12 मैचों में 5 जीत हैं और उसके 10 अंक हैं. दिल्ली अब भी प्लेऑफ की रेस में है. दूसरी ओर, पंजाब किंग्स है, जिसे लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है. पंजाब अब अधिकतम 19 अंकों तक पहुंच सकती है और वह अब टॉप पर फिनिश नहीं कर पाएगी. पंजाब अगर अपने बचे 3 मैचों में से एक भी हारती है तो उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना को करारा झटका लगेगा. 

ऐसा है प्वॉइंट टेबल का हाल

दिल्ली ने 6 गेंद पहले ही 211 के लक्ष्य को हासिल किया. इस जीत के साथ ही दिल्ली अंक तालिका में सातवें स्थान पर आ गई है. वहीं पंजाब किंग्स अभी भी चौथे स्थान पर है. हालांकि, अब उसके सिर्फ 3 मैच बचे हैं. पंजाब को अब प्लेऑफ में जाने के लिए अपने बचे सभी मैच जीतने होंगे. दिल्ली 14 अंकों के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, लेकिन उसकी संभावना काफी कम है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बेंगलुरु टॉप 14 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर हैं, जबकि हैदराबाद और गुजरात के भी 14-14 अंक हैं और वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं. प्लेऑफ के 4 स्थानों के लिए अभी भी 8 टीमें रेस में हैं. जबकि चेन्नई 11 मैचों में 12 अंक लेकर पांचवें और राजस्थान इतने ही मैचों में इतने अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं. 

धर्मशाला में दिल्ली का रिकॉर्ड चेज

दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट से जीत हासिल की. यह दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल में दूसरा सबसे सफल रन चेज रहा. पंजाब से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 33 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे.  लेकिन फिर ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान अक्षर पटेल ने चौथे विकेट के लिए 23 गेंदों में 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला.

ट्रिस्टन स्टब्स 17 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद अक्षर ने डेविड मिलर के साथ पांचवें विकेट के लिए 34 गेंदों में 64 रन जोड़कर टीम को 138 के स्कोर तक पहुंचाया. कप्तान अक्षर 30 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए. यहां से डेविड मिलर ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 28 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 51 रन बनाए, जबकि आशुतोष ने 10 गेंदों में 24 रन की तूफानी पारी खेली. यह धर्मशाला में पहली बार हुआ, जब कोई टीम आईपीएल में 200 से अधिक के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर पाई है. इससे पहले इस मैदान पर सबसे सफल चेज का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था, जिसने 2010 में 193 रन बनाकर मैच अपने नाम किया था.

यह भी पढ़ें: PBKS vs DC IPL 2026: दिल्ली के खिलाफ मिली हार का गुनहागार कौन? कप्तान श्रेयस अय्यर ने इन पर फोड़ा ठीकरा

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: दिल्ली की जीत से रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेस, लगातार चौथी हार से पंजाब पर मंडराया खतरा, ऐसा है समीकरण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com