विज्ञापन

पालतू कुत्ते को बचाते हुए जान गंवाने वाले रिदीप के परिवार से मिले CM हिमंता, NDTV ने की थी ग्राउंड रिपोर्ट

असम में बाढ़ के दौरान अपने पालतू कुत्ते को बचाने की कोशिश में जान गंवाने वाले छात्र रिदीप पनिका के परिवार से मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मुलाकात की.

पालतू कुत्ते को बचाते हुए जान गंवाने वाले रिदीप के परिवार से मिले CM हिमंता, NDTV ने की थी ग्राउंड रिपोर्ट
कुत्ते को बचाते हुए जान गंवाने वाले रिदीप के घर पहुंचे CM हिमंता सरमा
NDTV
  • असम में बाढ़ के दौरान छात्र रिदीप पनिका ने अपने पालतू कुत्ते को बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई थी
  • रिदीप ने अपने कुत्ते बरुन को पानी के तेज बहाव से बचा लिया लेकिन खुद डूबने से उसकी मृत्यु हो गई थी
  • मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रिदीप के परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और परिवार को सांत्वना दी

असम के नाजिरा में बाढ़ के दौरान अपने पालतू कुत्ते को बचाने के लिए जान गंवाने वाले छात्र रिदीप पनिका के परिवार से मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की.

पालतू कुत्ते को बचाने के लिए पानी में कूद गया रिदीप

ऊपरी असम में आई हालिया बाढ़ के दौरान बामुन पुखुरी गांव में रहने वाले सातवीं कक्षा के छात्र रिदीप पनिका ने अपने पालतू कुत्ते बरुन को बचाने के लिए बाढ़ के तेज बहाव में छलांग लगा दी थी. बरुन पानी के भंवर में फंस गया था. रिदीप ने बहादुरी दिखाते हुए अपने पालतू कुत्ते को तो बचा लिया, लेकिन खुद पानी से बहाव से बाहर नहीं निकल सका और उसकी डूबने से मौत हो गई.

सीएम ने की परिवार से मुलाकात

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. रिदीप की बहादुरी और अपने पालतू जानवर के प्रति उसका प्रेम लोगों को भावुक कर गया. बुधवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रिदीप के घर पहुंचकर उसके माता-पिता से मुलाकात की. उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त की.

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भी भावुक नजर आए. उन्होंने रिदीप के साहस और निस्वार्थ भाव की सराहना करते हुए कहा कि उसकी कहानी पूरे असम के लोगों के दिल को छू गई है.

रिदीप पनिका का यह बलिदान हालिया बाढ़ त्रासदी के बीच इंसान और पशु के गहरे रिश्ते तथा निस्वार्थ प्रेम का प्रतीक बन गया है. उसकी बहादुरी की कहानी लोगों को भावुक कर रही है और बाढ़ से हुई मानवीय क्षति की याद भी दिला रही है.

यह भी पढ़ें: बाढ़ से हाहाकार: असम का 'कब्रिस्तान' जहां अब तक 48 जिंदगी हुई स्वाहा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Flood, Assam Flood Affected Area, Assam Flood Affected Families, Assam Flood Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com