विज्ञापन

असम बाढ़ में फंसी देवोलीना भट्टाचार्जी की मां, रोते हुए एक्ट्रेस बोलीं- ‘सब कुछ खत्म हो गया’

असम बाढ़ की वजह से टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी पर भी दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है. एक्ट्रेस ने बताया है कि असम बाढ़ में उनकी मां भी फंसी हुई हैं.

असम बाढ़ में फंसी देवोलीना भट्टाचार्जी की मां, रोते हुए एक्ट्रेस बोलीं- ‘सब कुछ खत्म हो गया’
असम बाढ़ में फंसी देवोलीना भट्टाचार्जी की मां
NDTV

असम में भयंकर बाढ़ आई हुई है. जिससे जनजीवन तहस-नहस हो चुका है. कुछ लोग अपनों से जुदा हो गए हैं तो कुछ बेघर. असम बाढ़ की वजह से टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी पर भी दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है. एक्ट्रेस ने बताया है कि असम बाढ़ में उनकी मां भी फंसी हुई हैं. वह बाढ़ प्रभावित इलाके नजीरा में फंसी हुई हैं. इस बात की जानकारी देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर रोते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देवोलीना भट्टाचार्जी ने बताया है कि वह परेशान हैं और खुद को बेबस महसूस कर रही हैं. 

क्या बोलीं एक्ट्रेस  

वीडियो में एक्ट्रेस ने अपना दुख जाहिर करते हुए कहा, 'मुझे बहुत अफसोस है. इसी वजह से मैं अब तक वीडियो नहीं बना पाई. मुझे पता था कि मैं टूट जाऊंगी. शिवसागर और नजीरा वे जगहें हैं जहां मैं पली-बढ़ी हैं. मेरा जन्म वहीं हुआ था और मेरी स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई भी वहीं हुई थी.' अब तक चुप रहने की वजह बताते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा, 'वीडियो न बनाने की वजह यह थी कि मैं इसे संभाल नहीं पा रही थी.'

एक्ट्रेस के दादी और चाची के घर डूबे

देवोलीना भट्टाचार्जी ने बताया कि उनकी मां अभी नजीरा में हैं. भगवान की कृपा से उनका पुराना घर ऐसे इलाके में है जहां बाढ़ पूरी तरह नहीं आई. लेकिन आसपास का नुकसान बहुत ज्यादा हुआ है. उन्होंने कहा कि उनकी दादी और चाची के घर पूरी तरह पानी में डूब गए हैं. बाढ़ की तबाही का जिक्र करते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा, 'सब कुछ खत्म हो गया है. कुछ भी नहीं बचा है. जैसा आप वीडियो में देख सकते हैं, वहां बिल्कुल कुछ भी नहीं बचा.' इस इमोशनल वीडियो देवोलीना भट्टाचार्जी अपने परिवार के लिए प्रार्थना करती हुई दिखाई दी हैं. आपको बता दें कि असम में इस समय बाढ़ का प्रकोप जारी है. कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं और लोगों को काफी परेशानी हो रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Floods, Assam Floods 2026, Devoleena Bhattacharjee, Devoleena Bhattacharjee Angry, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com