ICMAI CMA June 2026 Resul: CMA जून 2026 परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आ गई है. इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यानी ICMAI ने इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है. इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा में रौनक जैन ने पहला स्थान हासिल किया है. वहीं फाइनल परीक्षा में मोक्शित वामसी कृष्णा मट्टुपल्ली ऑल इंडिया रैंक 1 पर रहे हैं. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वो अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.
इंटरमीडिएट और फाइनल के टॉपर्स
ICMAI की ओर से जारी मेरिट लिस्ट के मुताबिक इंटरमीडिएट परीक्षा में रौनक जैन ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं. वहीं फाइनल परीक्षा में मोक्शित वामसी कृष्णा मट्टुपल्ली ने पहला स्थान अपने नाम किया है. रिजल्ट के साथ दोनों परीक्षाओं की पूरी मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है.
ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां अपना Identification Number दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है. स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, हर विषय के अंक, कुल अंक, पास या फेल का स्टेटस और रैंक जैसी जरूरी जानकारी मिलेगी. डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारी एक बार जरूर जांच लें.
पास होने के लिए कितने अंक चाहिए
CMA इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा पास करने के लिए हर पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. इसके साथ हर ग्रुप में कुल 50 प्रतिशत अंक भी होने चाहिए. अगर कोई उम्मीदवार ये दोनों शर्तें पूरी नहीं कर पाता है, तो उसे उस ग्रुप की परीक्षा फिर से देनी होगी.
अब दिसंबर परीक्षा की तैयारी
जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर दिसंबर 2026 परीक्षा पर है. ICMAI जल्द ही अगले सत्र का आवेदन फॉर्म और परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा. ऐसे में जो उम्मीदवार इस बार सफल नहीं हो सके हैं, वो अभी से अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें - सरकारी Vs प्राइवेट: MBBS करने में कहां कितना खर्च आता है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं