विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2018

वायुसेना के शहीद गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला को अशोक चक्र

गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शहीद ज्योति प्रकाश निराला की पत्नी ग्रहण करेंगी सम्मान

वायुसेना के शहीद गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला को अशोक चक्र
गणतंत्र दिवस पर वायुसेना के कमांडो शहीद ज्योति प्रकाश निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा.
  • कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे निराला
  • दो खूंखार आतंकियों उबैद उर्फ ओसामा और महमूद भाई को मार गिराया था
  • निराला ने अपने घायल साथियों को अपनी जान पर खेलकर बचाया था
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वायुसेना के शहीद गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला को शांति काल के सर्वोच्च सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित करेंगे.

कमांडो ज्योति कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गए. शहीद होने से पहले वायुसेना के इस जवान ने दो खूंखार आतंकियों को मार गिराया था. इन आतंकियों में लश्कर कमांडर लखवी का भतीजा उबैद उर्फ ओसामा और महमूद भाई शामिल था. यही नहीं निराला ने अपने घायल साथियों को अपनी जान पर खेलकर बचाया.

VIDEO : दो शहीदों को अशोक चक्र

वायुसेना के इस कमांडो की ओर से उनकी पत्नी यह सम्मान हासिल करेंगी. वायुसेना के मुताबिक यह पूरे फ़ोर्स के गर्व का पल है जब उसके गरुड़ कमांडो को अशोक चक्र से सम्मनित किया जा रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com