विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2019

CM योगी ने अर्थव्यवस्था को लेकर मुगलों पर की टिप्पणी तो ओवैसी बोले- उन्हें कुछ पता ही नहीं

ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को राज्य में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने योगी के अर्थव्यवस्था को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि मुगल दौर में भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी, लेकिन अंग्रेजों ने इसे पूरी तरह से तबाह कर दिया.

Also Read in
CM योगी ने अर्थव्यवस्था को लेकर मुगलों पर की टिप्पणी तो ओवैसी बोले- उन्हें कुछ पता ही नहीं
सांसद असदुद्दीन ओवैसी.
  • यह उनका सौभाग्य है कि वह देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री है
  • योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें कोई जानकारी नहीं
  • जहांगीर के शासनकाल में विश्व जीडीपी में भारत का योगदान 25 प्रतिशत था
नई दिल्ली:

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने शनिवार को राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा. ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को राज्य में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने योगी के अर्थव्यवस्था को लेकर दिए बयान पर कहा कि मुगल दौर में भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी, लेकिन अंग्रेजों ने इसे पूरी तरह से तबाह कर दिया. बता दें, मुंबई में चल रहे तीन दिवसीय विश्व हिंदू आर्थिक मंच से सीएम योगी आदित्यनाथ ने गिरती अर्थव्यवस्था के लिए मुगलों और अंग्रेजों को जिम्मेदार ठहराया था. 

असदुद्दीन ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज, बोले- 'ट्रंप बड़े चालाक हैं, कहीं ये दोस्ती आपको...', देखें VIDEO

मुख्यमंत्री के इसी बयान पर ओवैसी ने कहा, 'योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें किसी भी चीज के बारे में कोई जानकारी नहीं है. यह सिर्फ उनका सौभाग्य है कि वह देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री है. यह हमें इतिहास बताता है, अगर मुख्यमंत्री ने इतिहास पढ़ा हो तो कि मुगलों के समय में भारतीय अर्थव्यवस्था कितनी तेजी से बढ़ी. जहांगीर के शासनकाल में तो विश्व की जीडीपी में भारत का योगदान 25 प्रतिशत था.' इसके बाद ओवैसी ने एक अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्री का हवाला देते हुए कहा, 'यह औरंगजेब तक जारी रहा. औरंगजेब के शासनकाल में भारत ने चीन की अर्थव्यवस्था को भी पछाड़ दिया था.'

PSA के तहत फारूक अब्दुल्ला की हिरासत पर ओवैसी ने उठाए सवाल- कहा- '80 साल का शख्स किसी के लिए...'

ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मुसलमानों के लिए कुछ भी बेहतर करने से नफरत है, लेकिन इससे इतिहास को नहीं बदला जा सकता. हालांकि इसके साथ ही ओवैसी ने कहा कि वह स्वीकार करते हैं कि ब्रिटिश शासन के दौरान अर्थव्यवस्था 'पूरी तरह से तबाह' हो गई थी, लेकिन उन्होंने दावा किया कि यह मुगल शासन में इसके उलट थी. 

Video: लोकसभा में बोले ओवैसी- 'क्या अब मैं हिमाचल प्रदेश में खेत खरीद सकता हूं?'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asaduddin Owaisi, CM Yogi Adityanath, GDP Growth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com