विज्ञापन

भाजपा के लोग फॉर्म 7 भरकर कटवा रहे हैं मुसलमानों के वोट: असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा आरोप

असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया कि भाजपा के एक समर्थक ने फॉर्म 7 भरा और कुल 122 वोटरों के नाम लिस्ट से हटाने की मांग की.

भाजपा के लोग फॉर्म 7 भरकर कटवा रहे हैं मुसलमानों के वोट: असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा आरोप
  • असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा समर्थकों पर वोटर लिस्ट से मुस्लिम वोटरों के नाम कटवाने का आरोप लगाया है
  • ओवैसी ने फॉर्म 7 के जरिए गलत दावे कर वोटरों के नाम हटाने का अभियान चलाने का दावा किया है
  • उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से भाजपा समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है
नई दिल्ली:

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि भाजपा के समर्थक पहले से ही प्रिंट फॉर्म 7 जमा कर रहे हैं. इन फॉर्म में वह कुछ वोटरों के बारे में गलत दावे कर रहे हैं और उनके नाम वोटर लिस्ट से कटवा रहे हैं. ओवैसी का कहना है कि खासतौर पर मुस्लिम वोटरों के नाम कटवाने का अभियान भाजपा के लोग चला रहे हैं. उन्होंने गोशामहल विधानसभा सीट को लेकर यह दावा किया. इसके अलावा उन्होंने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी से मांग की है कि इन लोगों के खिलाफ ऐक्शन लिया जाए. ओवैसी ने कहा कि यह गहरी साजिश है, जिसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर एक्शन लिया जाए.

उन्होंने दावा किया कि भाजपा के एक समर्थक ने फॉर्म 7 भरा और कुल 122 वोटरों के नाम लिस्ट से हटाने की मांग की. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ओवैसी ने कहा कि यह फॉर्म बूथ लेवल ऑफिसर की ओर से खारिज कर दिया गया. ओवैसी ने कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश है. उन्होंने कहा कि यह काम यदि संघ परिवार के लोग नहीं कर हैं तो फिर कौन कर रहा है. AIMIM ने ओवैसी के ऐसे दावे वाला वीडियो जारी किया है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को ऐसे मामलों का संज्ञान लेना चाहिए और दोषी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस केस होना चाहिए. बता दें कि तेलंगाना भाजपा की ओर से कांग्रेस और AIMIM के ऐसे दावों को खारिज किया गया है. 

दरअसल फॉर्म-7 एक ऐसा दस्तावेज है, जो किसी व्यक्ति के नाम को वोटर लिस्ट में जोड़ने या फिर डिलीट करने पर ऐतराज के लिए दिया जाता है. इसके अलावा नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए फॉर्म 6 का प्रयोग किया जाता है. इस दौरान ओवैसी ने तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी सी. सुदर्शन रेड्डी को धन्यवाद भी दिया. रेड्डी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को ऐसे मामलों में एक्शन लेने को कहा है, जिनमें किसी के नाम गलत ढंग से जुड़वाने या फिर कटवाने के लिए एक्शन लिया जाए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asaduddin Owaisi, Asaduddin Owaisi News, Asaduddin Owaisi News In Hindi, Asaduddin Owaisi News Today, India News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com