प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक 55 साल के अरविंद केजरीवाल की सेहत बिगड़ गई है. वे डायबिटीज से ग्रस्त हैं और उनके ब्लड में शुगर लेवल में उतार चढ़ाव हो रहा है. अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने उनसे मुलाकात करने के बाद यह बात कही.
अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं. उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने डिजिटल माध्यम से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने ईडी की हिरासत में अरविंद केजरीवाल से कल शाम को मुलाकात की और उनके रक्त में शर्करा के स्तर में उतार चढ़ाव हो रहा है. सुनीता केजरीवाल ने लोगों से मुख्यमंत्री की सेहत के लिए प्रार्थना करने की अपील की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सूत्रों ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल का ब्लड शुगर लेवल 46 के खतरनाक निम्न स्तर तक गिर गया है. सूत्रों ने दावा किया कि केजरीवाल के रक्त में शर्करा का स्तर एक बार गिरकर 46 मिलीग्राम (एमजी) तक आ गया था और डॉक्टरों के मुताबिक, यह बहुत खतरनाक होता है.
अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को ईडी ने गिरफ्तार किया था. एजेंसी ने उन पर साजिश रचने का आरोप लगाया है. एजेंसी ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल अपने मंत्रियों और अपनी पार्टी के नेताओं की मिलीभगत से किए गए घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता हैं.
सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि ईडी के कई छापों में एक पैसा भी नहीं मिला. उन्होंने कहा कि उनके पति 28 मार्च को अदालत में कथित आबकारी नीति घोटाले में ‘बड़ा खुलासा' करेंगे. उन्होंने कहा कि उनके पति 28 मार्च को सच्चाई बताएंगे और सबूत भी पेश करेंगे.
So called शराब घोटाले का पैसा कहाँ है, इसका ख़ुलासा कल कोर्ट में करेंगे CM @ArvindKejriwal l Smt. @KejriwalSunita Addressing an Important Press Conference l LIVE https://t.co/KZKMnbOuU0
— AAP (@AamAadmiParty) March 27, 2024
उन्होंने कहा, “दो साल की जांच के बावजूद ईडी एक पैसे का भी सबूत नहीं ढूंढ पाई है. उन्होंने मुख्यमंत्री के आवास पर छापा मारा लेकिन केवल 73,000 रुपये मिले.” सुनीता केजरीवाल ने कहा कि, “मेरे पति ने हिरासत में रहते हुए जल मंत्री आतिशी को निर्देश जारी किए. केंद्र को इससे दिक्कत थी. क्या वे दिल्ली को बर्बाद करना चाहते हैं?” उन्होंने कहा कि उनके पति इस मुद्दे को लेकर बहुत दुखी हैं. उन्होंने कहा कि केजरीवाल एक बहादुर और सच्चे व्यक्ति हैं और उनका संकल्प मजबूत है.
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. वह 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में हैं.
यह मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति बनाने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्डरिंग से संबंधित है. इस नीति को बाद में रद्द कर दिया गया था. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं