विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2022

"AAP को कुचल दो, अरविंद केजरीवाल को खत्म कर दो..." : केंद्र सरकार पर बरसे दिल्ली के CM

विजय नायर की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार को 24 घंटे गंदी राजनीति करनी है. आजकल 24 घंटे इनका बस एक ही काम है किसी भी तरह से आम आदमी पार्टी को खत्म कर दो, कुचल दो, केजरीवाल को खत्म कर दो.

"AAP को कुचल दो, अरविंद केजरीवाल को खत्म कर दो..." : केंद्र सरकार पर बरसे दिल्ली के CM
नई दिल्ली:

शराब नीति मामले में आरोपी विजय नायर की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र पर पर हमलावर हैं. केजरीवाल ने बीजेपी(BJP) सरकार पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है.

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज किसी भी सरकार का सबसे पहला काम होना चाहिए कि वह आम जनता को महंगाई और बेरोजगारी से राहत दिलाए. लेकिन केंद्र सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है. इनको 24 घंटे गंदी राजनीति करनी है. आजकल 24 घंटे इनका बस एक ही काम है. किसी भी तरह से आम आदमी पार्टी को खत्म कर दो, कुचल दो, केजरीवाल को खत्म कर दो."

दिल्ली के CM ने आगे कहा, "हमारी पार्टी वालों ने पहले दिल्ली जीती, फिर पंजाब जीत लिया और अब गुजरात जीत जाएंगे, फिर पूरा देश जीत जाएंगे. कल विजय नायर को गिरफ्तार किया गया है. विजय नायर आम आदमी पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता है. पार्टी का कम्युनिकेशन का काम देखता है. पंजाब में विजय नायर ने बहुत अच्छा काम किया था. पंजाब में हमारी सरकार बन गई. अब वह गुजरात का कम्युनिकेशन संभाल रहा था. गुजरात की सारी कम्युनिकेशन स्ट्रेटजी बनाता था."

केजरीवाल ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से विजय रोजाना पूछताछ के लिए बुला रहे थे. उससे जोर-जबर्दस्ती करके कहा जा रहा था कि मनीष सिसोदिया का नाम ले लो, वरना तुम को भी गिरफ्तार कर लेंगे. लेकिन उसने झूठ बोलने से मना कर दिया इसलिए उसको गिरफ्तार कर लिया है. मनीष सिसोदिया के यहां छापा मारा गया. बैंक लॉकर खंगाला गया. लेकिन कुछ नहीं मिला. विजय नायर के घर एक नहीं दो बार छापा मारा कुछ नहीं मिला." 

दिल्ली के सीएम ने कहा, "गुजरात में आम आदमी पार्टी का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है. गुजरात की सड़कों पर लोग इनको बहुत गाली दे रहे हैं. इसलिए ये AAP को कुचलना चाहते हैं. पहले सत्येंद्र जैन को फर्जी केस में गिरफ्तार किया गया. फिर अमानतुल्लाह खान को फर्जी केस में गिरफ्तार किया और अब कल विजय नायर को गिरफ्तार कर लिया और अब यह लोग अगले हफ्ते मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने वाले हैं. आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील सभी कार्यकर्ता गिरफ्तारी के लिए तैयार रहें. यह किसी पर भी झूठे केस लगाकर गिरफ्तार कर सकते हैं. खासतौर से गुजरात के कार्यकर्ता तैयार रहें." 

ये भी पढ़ें:-  
"सचिन पायलट को राजस्थान का CM बनाना, BJP को राज्य सौंपने के बराबर..." : टीम गहलोत
केंद्र ने 5 साल के लिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को किया "बैन", टेरर लिंक का आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arrest Of Vijay Nair, Vijay Nair, Arvind Kejriwal, Arvind Kejriwal Allegation On BJP, Bjp, Aam Aadmi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com