विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2019

अरविंद केजरीवाल ने मोदी-शाह की जोड़ी को देश के लिए बताया खतरनाक, कहा इनकी नियत और नीति दोनों खराब

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी और शाह की जोड़ी को देश के लिये खतरनाक बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने बिना सोचे समझे और किसी से पूछे बगैर नोटबंदी की

अरविंद केजरीवाल ने मोदी-शाह की जोड़ी को देश के लिए बताया खतरनाक, कहा इनकी नियत और नीति दोनों खराब
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
  • फरीदाबाद में रैली संबोधित करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल
  • बीजेपी के साथ कांग्रेस पर भी साधा निशाना
  • कहा- जो काम बीजेपी-कांग्रेस नहीं कर पाई हमारी पार्टी ने कर दिखाया
फरीदाबाद:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की जोड़ी को देश के लिये खतरनाक बताते हुए आरोप लगाया कि जिस तरह से उन्होंने बिना सोचे समझे और किसी से पूछे बगैर नोटबंदी की , उससे यह साफ जाहिर होता है कि या तो उनकी नीयत और नीति खराब है या उनकी सोच बुरी है. आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव देश के लिये बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मोदी और शाह की जोड़ी को बाहर का रास्ता दिखाएं. केजरीवाल रविवार को फरीदाबाद के बड़खल विधानसभा क्षेत्र में एक रैली में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे. उन्होंने रैली में लोगों को संबोधित करते हुए दिल्ली में स्कूलों और अस्पतालों का जिक्र किया और कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए हरियाणा सरकार की खामियां गिनायीं.

अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात पर AAP-कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलें तेज, जानें शीला दीक्षित ने क्या कहा

उन्होंने कहा, ''पिछले 70 साल में दिल्ली में जो काम कांग्रेस और भाजपा नहीं कर पाई उनकी पार्टी ने वह काम दिल्ली में सिर्फ चार साल में कर दिखाया है. कांग्रेस और भाजपा ने पिछले 70 साल में देश को लूटा है और अब भी लूट रहे हैं.'' उन्होंने कहा, ''दिल्ली के स्कूल और अस्पताल आज अच्छी हालत में हैं। यही नहीं 10 लाख रुपये तक के ऑपरेशन भी मुफ्त किये जा रहे हैं। मोहल्ला क्लिनिक में आम आदमी को आज डॉक्टर मौजूद मिलते हैं और इलाज भी मुफ्त मिलता है.'' उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में एक रुपया प्रति यूनिट बिजली उपलब्ध है लेकिन हरियाणा में सात रुपये यूनिट बिजली दी जा रही है.

दिल्ली के 'दरवाजे' अब भी बंद नहीं, शीला दीक्षित और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात, क्या बनेगी गठजोड़ की बात?

पत्रकारों से बात करते हुए केजरीवाल ने हरियाणा की जनता से अपील की की आने वाला लोकसभा चुनाव देश के लिए बहुत महत्पूर्ण है और मोदी-अमित शाह की जोड़ी देश के लिए खतरनाक है क्योंकि प्रधानमंत्री ने बिना सोचे और बिना पूछे जिस तरह से नोटबंदी की उससे साफ़ जाहिर है की या तो उनकी नीयत खराब है या फिर उनकी सोच खराब है. इसलिए इस जोड़ी को आने वाले चुनाव में बाहर का रास्ता दिखाना होगा. उन्होंने कहा की नोटबंदी के चलते देश के लोगों का रोजगार खत्म हो गया, फैक्ट्रियां और दुकाने बंद हो गयीं. रैली के आयोजक आप नेता धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में केजरीवाल का जोरदार स्वागत किया गया. इस मौके पर आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद, रणवीर चंदीला सहित फरीदाबाद के तमाम आप नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे. (इनपुट भाषा से)

Video:शीला दीक्षित से मिले अरविंद केजरीवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Delhi CM Arvind Kejriwal, Amit Shah, Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com