विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2025

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्होंने विजय रूपाणी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस दौरान वह रूपाणी की धर्मपत्नी, उनके पुत्र और अन्य परिवारजनों से मिले और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं.

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने मृतक आत्मा की शांति के ईश्वर से प्रार्थना की और पीड़ित परिवार से मिलकर उनका दुख साझा किया. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हाल ही में हुए विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का असमय निधन अत्यंत दुखद है. स्वर्गीय विजय रूपाणी को गुजरात समेत पूरे देश में लोग चाहते थे. उनके असमय निधन से सभी को गहरा सदमा पहुंचा है.

इस दौरान उन्होंने कहा कि अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के हालिया हादसे में 240 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है. यह बेहद दर्दनाक हादसा था.  स्वर्गीय विजय रूपाणी को गुजरात और पूरे देश में लोग बहुत चाहते थे और उनके निधन से सभी को गहरा सदमा पहुंचा है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्होंने विजय रूपाणी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस दौरान वह रूपाणी की धर्मपत्नी, उनके पुत्र और अन्य परिवारजनों से मिले और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं. वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि विजय रूपाणी की आत्मा को शांति प्रदान करें और उन्हें अपने चरणों में स्थान दें.

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि हाल ही में हुए विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी जी का असमय निधन अत्यंत दुखद है. आज उनकी श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Gujarat CM Vijay Rupani, Ahemdabad Plane Crash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com