- अरुणाचल प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश और बादल फटने से 12 जिले प्रभावित हुए हैं
- ईसियांग जिले को लेपा रादा जिले से जोड़ने वाला बड़ा पुल बादल फटने से पूरी तरह टूट गया है
- टूटे पुल के कारण कई जिले एक दूसरे से कट गए हैं और कनेक्टिविटी मेंकी गंभीर समस्या उपैदा हो गई है
पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से हो रही बारिश और 28 जून को बादल फटने से लगभग 12 जिलों में तबाही का आलम है. एनडीटीवी की टीम ने ग्राउंड पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया कि अब हालात कैसे हैं वहां जाकर पता चला कि. ईसियांग जिले को लेपा रादा जिले से जोड़ने वाला बड़ा ब्रिज भी पूरी तरह से टूट गया है. इस वजह से बहुत सारे जिले एक दूसरे से कट गए हैं. कनेक्टिविटी की बड़ी परेशानी पैदा हो गई है. पिछले एक हफ्ते से हो रही बारिश अब थम गई है और थोड़ी धूप निकली है. इस बीच धीरे-धीरे से रेस्टोरेशन का काम भी शुरू हो रहा है.
ब्रिज के ऊपर बह रहा था बारिश का पानी
कोरंग बोशरी के रहने वाले ताई रिगू से जब पूछा गया कि ये ब्रिज कब से टूटा है. यहां कैसी बारिश हुई और पानी कैसे आया. इस पर उन्होंने कहा कि सुबह से बादल फटा और लगातार बारिश होती रही, जिसकी वजह से पानी दौलॉन्ग यानी कि ब्रिज के ऊपर से बहने लगा. जब कि ये ब्रिज बहुत ही ऊंचाई पर है. नदी से पानी ऊपर ब्रिज तक आ गया. जिसकी वजह से नुकसान हुआ है, अभी आगे का रास्ता बंद है. जिसकी वजह से कई जिले यहां से कट गए हैं.
पानी के बहाव में पेड़ तक बह गए
बादल जब फटा तो पूरा रास्ता पानी- पानी हो गया था. गांव के लोगों का कहना है कि पानी का बहाव इतना तेज था कि 28 जून को बादल फटने के बाद पानी के बहाव ने ब्रिज को तोड़ दिया. पानी केा बहाव इतना तेज था कि वह ऊपरी इलाकों के पेड़ों तक को उखाड़कर बहा ले गया. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पानी कितना ऊपर से बह रहा होगा.

कट गया 12 गांवों का संपर्क
ब्रिज के ऊपर से पानी बहने की वजह से ये इलाका पूरी तरह कट चुका है. अब रेस्टोरेशन का काम चल रहा है. आगे के गांव भी पूरी तरह कट चुके हैं. ये कहानी सिर्फ एक गांव की नहीं है, अरुणाचल प्रदेश में ऐसे बहुत सारे गाँव हैं, करीब 12 जिले प्रभावित हुए हैं. ऐसा मंजर यहां के लोगों ने पहले कभी नहीं देखा.
ये भी पढ़ें-कहीं बहे पुल तो कहीं फंसे लोग... अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने से मची तबाही, IMD ने जारी किया अलर्टhttps://ndtv.in/india/devastation-caused-by-cloudburst-in-arunachal-pradesh-imd-issues-alert-11699129
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं