विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2012

जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन में फंसे 400 लोगों को बचाया गया

Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
जम्मू-कश्मीर के लेह जिले के चांग ला दर्रे में हुए एक भूस्खलन में फंसे 400 से ज्यादा सैलानियों और स्थानीयों लोगों को बचा लिया गया है।
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के लेह जिले के चांग ला दर्रे में हुए एक भूस्खलन में फंसे 400 से ज्यादा सैलानियों और स्थानीयों लोगों को बचा लिया गया है।

लेह से पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने टेलीफोन पर बताया कि 100 से ज्यादा वाहन शनिवार को भूस्खलन के कारण चांग ला दर्रे पर फंस गए...स्थानीय प्रशासन, पुलिस और सेना ने संयुक्त अभियान शुरू किया और फंसे यात्रियों को बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया। उन्होंने कहा, सभी फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Landslide, Landslide In Leh, Tourists Stranded In Leh, भूस्खलन, लेह में भूस्खलन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com