इज़रायली शहरों पर हमास द्वारा किए गए भौंचक्का कर देने वाले हमले के बाद ग़ाज़ा पट्टी में बिजली आपूर्ति बंद कर देने के इज़रायली फ़ैसले का बचाव करते हुए इज़रायल के पूर्व प्रधानमंत्री नफ़्टाली बेनेट ने कहा है कि उनका मुल्क इस वक्त 'नाज़ियों से लड़ रहा है' और उनका दुश्मन को बिठाकर खिलाते रहने का कोई इरादा नहीं है.
दरअसल, 'स्काईन्यूज़' के साथ एक इंटरव्यू में नफ़्टाली बेनेट से पूछा गया था कि बिजली काट देने की वजह से ग़ाज़ा पट्टी में स्वास्थ्य सुविधाएं और सेवाएं किस तरह प्रभावित हुईं, जिनमें लाइफ़ सपोर्ट सिस्टम और नवजातों के लिए इन्क्यूबेटर भी शामिल हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
--- यह भी पढ़ें ---
* इज़रायल की चेतावनी, 11 लाख ग़ाज़ावासी हटें - UN ने कहा, भयावह होंगे परिणाम
इज़रायल के पूर्व प्रधानमंत्री ने गुस्से से भरे स्वर में पलटकर सवाल किया, "सचमुच, आप गंभीर हैं...? आप मुझसे फ़िलस्तीनी नागरिकों के बारे में लगातार सवाल करते हैं... आप ठीक तो हैं न...? क्या आपको नहीं दिखा, हो क्या रहा है...? हम नाज़ियों से लड़ रहे हैं... हमने उन पर पहले वार नहीं किया था..."
ग़ाज़ा पट्टी पर सत्ता में बैठे हमास के हमले के बाद इज़रायल ने भी बेहद शक्तिशाली पलटवार किया है. हमास के हमले में अब तक 1,300 इज़रायली नागरिक मारे जा चुके हैं. जवाबी कार्रवाई के तहत इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ने ग़ाज़ा पट्टी को पूरी तरह घेर लिया है, और इसी के चलते बिजली, पानी और खाने-पीने के सामान की सप्लाई ठप हो गई है.
नफ़्टाली बेनेट ने कहा, "दुनियाभर के लोग आकर उन्हें जो चाहे दें... लेकिन मैं अपने दुश्मनों को बिजली या पानी नहीं दूंगा... हम इसके लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं..."
'Are you seriously asking me about Palestinian civilians? What is wrong with you? We're fighting Nazis.'
— Sky News (@SkyNews) October 12, 2023
Former Israeli PM Naftali Bennett adds 'if Hamas use anyone as a human shield, it is their responsibility.'https://t.co/PAiZ4D1jU3
📺 Sky 501 pic.twitter.com/19nBKjOYOQ
इसके तुरंत बाद TV प्रेज़ेंटर कमाली मेलबर्न तथा इज़रायल के पूर्व प्रधानमंत्री नफ़्टाली बेनेट के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. कमाली मेलबर्न ने कहा, "यह मेरा शो है, और सवाल मैं करूंगा... आप ऊंची आवाज़ में बात कर रहे हैं..." इस बीच बेनेट लगातार कहते रहे, "आपको शर्म आनी चाहिए..." नफ़्टाली बेनेट ने कमाली पर 'फर्ज़ी कहानियां' फ़ैलाने का आरोप भी लगाया.
कमाली मेलबर्न ने कहा, "मैं फ़ौजी नहीं हूं, पत्रकार हूं, जो आपसे सवाल पूछ रहा है... हम हमास और फ़िलस्तीनियों के बीच अंतर को पहले ही साफ कर चुके हैं... मैं आपसे पूछ रहा हूं कि इज़रायल में शनिवार को मारे गए बेकूसर लोगों की ही तरह उन (ग़ाज़ा पट्टी में) बेकूसरों को मारे जाने से बचाने के लिए क्या किया जाएगा...?"
बेनेट जून 2021 और जून 2022 के बीच इज़राइल के प्रधान मंत्री थे। इज़राइल रक्षा बलों में एक पूर्व कमांडो, हमास के हमले के बाद युद्ध छिड़ने के बाद अग्रिम पंक्ति में रिजर्व ड्यूटी में शामिल हो गए हैं।
नफ़्टाली बेनेट जून, 2021 से जून, 2022 तक इज़रायल के प्रधानमंत्री रहे थे. इज़रायली रक्षा सेनाओं (IDF) के पूर्व कमांडो नफ़्टाली बेनेट ने हमास के ताज़ातरीन हमले के बाद एक बार फिर फ़्रंटलाइन पर जाकर रिज़र्व ड्यूटी शुरू कर दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं