मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर संदिग्ध कार पार्किंग के मामले में विवादों में आए मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे (Sachin Vaze) का तबादला कर दिया गया है. सचिन वाजे का तबादला क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) से नागरिक सेवा केंद्र (Citizen Facility Centre) कर दिया गया है. नागरिक सेवा केंद्र मुंबई पुलिस मुख्यालय में ही है. सचिन वाजे के तबादले को हिरेन मनसुख की संदेहास्पद मौत से जोड़कर देखा जा रहा है.
इससे पहले महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने बुधवार को ही घोषणा की कि मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को अपराध खुफिया इकाई से तब तक के लिए हटा दिया गया है जब तक ऑटोमोबाइल पार्ट्स के व्यवसायी मनसुख हिरेन की रहस्यमयी मौत की जांच पूरी नहीं हो जाती है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुंबई : स्कार्पियो मामले की जांच NIA करेगी, उद्धव ने कहा- महाराष्ट्र को बदनाम करने की साजिश
देशमुख ने यह बयान महाराष्ट्र विधान परिषद् में दिया था और कहा था कि हिरन की मौत मामले में राज्य सरकार निष्पक्ष जांच कराएगी. मंत्री ने कहा था, ‘‘जांच जब तक पूरी नहीं हो जाती है तब तक पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को अपराध शाखा में उनके वर्तमान पद से हटा दिया जाएगा. विपक्ष की तरफ से बढ़ती मांग के परिप्रेक्ष्य में यह निर्णय किया गया है.'' उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार हिरन की मौत मामले में निष्पक्ष जांच करेगी.
मुकेश अंबानी के घर के पास मिली SUV के मालिक ने मौत से पहले CM उद्धव को लिखी थी चिट्ठी
मुकेश अंबानी के घर के बाहर 25 फरवरी को एक वाहन में विस्फोटक पदार्थ पाए गए थे. बताया जाता है कि हिरेन उस वाहन के मालिक थे. पुलिस ने कहा कि वाहन 18 फरवरी को हिरेन के पास से चोरी हो गई थी. ठाणे में विगत शुक्रवार को हिरेन का शव खाड़ी से पाए जाने के बाद मामले में रहस्य और गहरा गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं