विज्ञापन
This Article is From May 13, 2025

वक्त हमारा है कहने वाला ये एक्टर है वक्त का मारा, 40 फिल्में हुईं फ्लॉप और 33 कभी हो ही नहीं पाईं रिलीज

सुनील शेट्टी कभी भी अपने समय के एक्टर्स जैसे अक्षय कुमार, आमिर खान, शाहरुख खान या सलमान खान जैसे बड़े सुपरस्टार नहीं बन पाए लेकिन वे एक स्मार्ट बिजनेसमैन रहे हैं.

वक्त हमारा है कहने वाला ये एक्टर है वक्त का मारा, 40 फिल्में हुईं फ्लॉप और 33 कभी हो ही नहीं पाईं रिलीज
उतार-चढ़ाव से भरा रहा सुनील शेट्टी का फिल्मी करियर
Social Media
नई दिल्ली:

1992 की फिल्म बलवान से अपने एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद सुनील शेट्टी 1990 के दशक में एक एक्शन स्टार बन गए. उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और मोहरा, धड़कन, हेरा फेरी, बॉर्डर और मैं हूं ना जैसी कई हिट फिल्में दी हैं. लेकिन सुनील शेट्टी की 40 से ज्यादा फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं और उनकी 33 फिल्में कभी सिनेमाघरों में रिलीज ही नहीं हुईं. 

सुनील शेट्टी की अनरिलीज्ड फिल्में

इन 33 फिल्मों में एक और फौलाद (दिव्या भारती के साथ), जाहिल (रवीना टंडन के साथ), हम हैं आग (सोमी अली के साथ), आयुध (सोनाली बेंद्रे के साथ), द बॉडीगार्ड (श्रीदेवी के साथ), कौरव (अक्षय कुमार के साथ), शोला और रुस्तम (मनीषा कोइराला के साथ), दो कदम आगे (दिव्या भारती के साथ), चोरी मेरा काम (शिल्पा शेट्टी और सलमान खान के साथ), करमवीर (विनोद खन्ना के साथ), कैप्टन अर्जुन (ममता कुलकर्णी के साथ), काला पानी (अजय देवगन और करिश्मा कपूर के साथ), कमिश्नर (शिल्पा शेट्टी के साथ), जुआ (मनीषा कोइराला के साथ), राधे श्याम सीता राम (ऐश्वर्या राय के साथ), पूरब की लैला पश्चिम का छैला (नम्रता शिरोडकर के साथ) हम पंछी एक डाल के (ऐश्वर्या राय के साथ), एक हिंदुस्तानी (रवीना टंडन के साथ), वंदे मातरम (संजय दत्त के साथ), गहरा (रवीना टंडन के साथ), अखंड, चोर सिपाही, जज्बा, मुक्ति, यश, गुड नाइट, फांसी: द कैपिटल पनिशमेंट, मुंबई टैक्सी सर्विस, शोमैन, चाय गरम और शूटर शामिल हैं.

सुनील शेट्टी जीते हैं लग्जरी लाइफ

फिल्मी करियर भले ही उतार-चढ़ाव से भरा रहा लेकिन फिर भी सुनील शेट्टी एक शानदार जिंदगी जीते हैं और उनका लाइफ स्टाइल कमाल का है. इसके साथ ही वे भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन के पड़ोसी हैं. एक्टर और इंडस्ट्रियलिस्ट साउथ मुंबई के अल्टामाउंट रोड इलाके में रहते हैं. यहां सुनील पृथ्वी अपार्टमेंट में रहते हैं, वहीं अंबानी परिवार एंटीलिया में रहता है जो एक आलीशान बिल्डिंग है.

सुनील शेट्टी नहीं बन पाए सुपरस्टार

सुनील शेट्टी कभी भी अपने समय के एक्टर्स जैसे अक्षय कुमार, आमिर खान, शाहरुख खान या सलमान खान जैसे बड़े सुपरस्टार नहीं बन पाए लेकिन वे एक स्मार्ट बिजनेसमैन रहे हैं. वह अपनी पत्नी और डिजाइनर माना शेट्टी के साथ मिलकर कई कपड़ों के बुटीक और मुंबई में रेस्तरां के मालिक हैं. खंडाला में उनका जहान नाम का एक फार्महाउस है, जहां उनकी बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 2023 में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की. शेट्टी ने पुणे की ऑनलाइन फिटनेस कंपनी SQUATS समेत कुछ स्टार्ट-अप को भी सपोर्ट किया है. उनकी सभी इन्वेस्टमेंट से उनकी कुल संपत्ति 125 करोड़ रुपये है. सुनील के बेटे अहान शेट्टी भी एक एक्टर हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suniel Shetty, Suniel Shetty Age, Suniel Shetty Fitness, Suniel Shetty Flops, Suniel Shetty Hits, Suniel Shetty Hera Pheri 3, Suniel Shetty Films, Suniel Shetty Children, Suniel Shetty Athiya Shetty Ahan Shetty, Suniel Shetty Wife, Suniel Shetty 33 Unreleased Films, Suniel Shetty Investments, Suniel Shetty Mukesh Ambani Neighbour, Suniel Shetty Khandala Farmouse, Suniel Shetty Restaurants, Suniel Shetty Net Worth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com