विज्ञापन

पीएम मोदी से 'अनुपमा' की गुहार- प्लीज हाथी की सवारी बंद कराएं, जयपुर के पिंक हाथी पर कही ये बात

रुपाली गांगुली ने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि आपने "विश्व वन्यजीव दिवस पर, आपने वन्यजीव संरक्षण के महत्व को शेयर किया. इसी भावना के साथ, मैं सम्मानपूर्वक अपील करती हूं कि इंडोनेशिया की तरह ही भारत में भी सभी हाथियों की सवारी को खत्म किया जाए.

पीएम मोदी से 'अनुपमा' की गुहार- प्लीज हाथी की सवारी बंद कराएं, जयपुर के पिंक हाथी पर कही ये बात
रुपाली गांगुली ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी. (AI फोटो)
  • एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने पीएम मोदी को पत्र लिख हाथी सवारी बंद करने की अपील की
  • रुपाली गांगुली ने हाथी चंचल की मौत पर दुख जताते हुए वन्यजीवों के प्रति अपने सम्मान को भी व्यक्त किया
  • उन्होंने हाथियों की सवारी के दौरान उनके साथ होने वाले क्रूर व्यवहार और जंजीरों में बांधने का भी जिक्र किया
नई दिल्ली:

जयपुर में पिंक हाथी के फोटोशूट पर फूटे लोगों के गुस्से के बाद अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखी है. उन्होंने पीएम मोदी से हाथी की सवारी बंद करने और रोबोट हाथियों और अन्य पशु-रहित सवारियों के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने की अपील की है. पीएम मोदी को लिखे पत्र में रुपाली ने फोटोशूट में शामिल हाथी चंचल की मौत पर दुख जताया. इसके साथ ही उन्होंने वन्यजीवों के प्रति अपने सम्मान को भी व्यक्त किया.

बीजेपी सदस्य के साथ ही पेटा सपोर्टर भी हैं रुपाली

बता दें कि रुपाली गांगुली बीजेपी की सदस्य होने के साथ ही पेटा इंडिया की सपोर्टर भी हैं. वह साल 2024 में आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल हुई थीं. रुपाली ने अपनी चिट्ठी में न्यूज रिपोर्ट्स का जिक्र कर कहा कि मालती नाम के हाथी की सवारी आमेर किले में करवाई जाती थी. उसको बेरहमी से पीटा गया. पेटा इंडिया की कोशिशों से उसे एक अभयारण्य भेज दिया गया. 

ये भी पढ़ें- पिंक सिटी में असली हाथी को कर दिया 'गुलाबी', विदेशी फोटोग्राफर के फोटोशूट पर भड़का इंटरनेट

हाथी की सवारी पर रोक की मांग

अनुपमा फेम स्टार ने कहा कि पिंक हाथी के फोटोशूट ने जनता को चौंका दिया, लेकिन आमेर किले जैसी जगहों पर सवारी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हाथियों को आमतौर पर इस्तेमाल न होने पर जंजीरों में बांधकर रखा जाता है और हथियारों के दम पर उनको नियंत्रित किया जाता है, जिसकी वजह से उनको गंभीर शारीरिक और मानसिक पीड़ा हो सकती है.

पीएम मोदी से रुपाली गांगुली की अपील

उन्होंने कहा कि जयपुर की घटना ने भारत के साथ ही विदेशों में भी लोगों को आहत किया है. जिससे पता चलता है कि जनता हाथी शोषण के खिलाफ दर्द महसूस कर रही है. उन्होंने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि आपने "विश्व वन्यजीव दिवस पर, आपने वन्यजीव संरक्षण के महत्व को शेयर किया. इसी भावना के साथ, मैं सम्मानपूर्वक अपील करती हूं कि इंडोनेशिया की तरह ही भारत में भी सभी हाथियों की सवारी को खत्म किया जाए. इसकी जगह रोबोटिक हाथियों, सजावटी इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य गैर-पशु विकल्पों को प्रोत्साहित किया जाए, ताकि हमारे राष्ट्रीय धरोहर पशु को क्रूर तमाशों में इस्तेमाल होने से बचाया जा सके.

रुपाली ने कहा कि पेटा इंडिया का कहना है कि निराश हाथी मनुष्यों के साथ जबरन संपर्क में लाए जाने पर अप्रत्याशित व्यवहार कर सकते हैं. ऐसे में सवारी पर हमले आम बात हैं. हाथियों और लोगों की भलाई के लिए केरल पर्यटन विभाग अथिरापिल्ली जलप्रपात के पास स्थित थंबूरमोझी तितली उद्यान में असली हाथी के बजाय यांत्रिक हाथी सफारी का अनुभव प्रदान कर रहा है.
 

लेखक के बारे में
img
आशीष कुमार पांडेय
Deputy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur Pink Elephant Photoshoot, Jaipur Pink Elephant Photoshoot Controversy, Rupali Ganguli Anupama, Rupali Ganguli Letter To Pm Modi, Elephant Ride Amer Fort
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com