विज्ञापन

पिंक सिटी में असली हाथी को कर दिया 'गुलाबी', विदेशी फोटोग्राफर के फोटोशूट पर भड़का इंटरनेट

गुलाबी शहर जयपुर के रंगों का ऐसा जुनून चढ़ा कि एक विदेशी फोटोग्राफर ने सात समंदर पार आकर 'गजराज' को ही गुलाबी रंग में रंग डाला. कैमरे की एक क्लिक और सोशल मीडिया की चमक के लिए हुई इस 'आर्टिस्टिक' हिमाकत ने इंटरनेट पर भूचाल ला दिया है, जहां लोग इसे कला नहीं बल्कि बेजुबान के साथ सरासर ज्यादती बता रहे हैं.

पिंक सिटी में असली हाथी को कर दिया 'गुलाबी', विदेशी फोटोग्राफर के फोटोशूट पर भड़का इंटरनेट
विदेशी फोटोग्राफर का 'पिंक एलीफेंट' वाला शौक पड़ा महंगा, पशु प्रेमियों ने लगा दी जबरदस्त फटकार!

Jaipur pink elephant photoshoot: जयपुर की खूबसूरती के चर्चे तो पूरी दुनिया में हैं, लेकिन एक विदेशी फोटोग्राफर ने इस शहर के 'गुलाबी' रंग को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया. बार्सिलोना की रहने वाली जूलिया बुरुलेवा ने फोटोशूट के लिए एक असली हाथी को ही गुलाबी रंग से रंग डाला. जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, कला के कद्रदानों से ज्यादा जानवरों के हमदर्दों का गुस्सा फूट पड़ा. आखिर क्या है इस 'पिंक एलीफेंट' के पीछे की पूरी कहानी?

ये भी पढ़ें:-बिना किसी एजेंट के बिक गया 9.5 करोड़ का घर! आखिर AI के पास ऐसा कौन सा जादुई नुस्खा था?

कला या क्रूरता? जयपुर के मंदिर में हुआ अजीबोगरीब शूट (Julia Buruleva controversy)

रूस की मशहूर फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा एक खास आर्ट प्रोजेक्ट के सिलसिले में जयपुर आई थीं. उन्होंने सोचा कि क्यों न राजस्थान की संस्कृति और यहां के शाही अंदाज को एक नए नजरिए से दिखाया जाए. इसी सनक में उन्होंने एक हाथी को सिर से पांव तक गुलाबी रंग में रंग दिया और उस पर एक मॉडल को बिठाकर फोटोशूट किया. जूलिया का कहना है कि वे इस शहर के रंगों से बहुत मुतासिर थीं, इसलिए उन्होंने ये रिस्क लिया.

सोशल मीडिया पर मचा बवाल, लोग बोले- ये जुल्म है (elephant painted pink Jaipur)

तस्वीरें वायरल होते ही यूजर्स ने जूलिया की क्लास लगा दी. लोगों का कहना है कि महज कुछ लाइक्स और इंस्टाग्राम की चमक-धमक के लिए एक बेजुबान जानवर को 'प्रॉप' की तरह इस्तेमाल करना सरासर गलत है. हालांकि, जूलिया ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ 'ऑर्गेनिक' रंगों का इस्तेमाल किया है, जो हाथी के लिए पूरी तरह महफूज हैं, लेकिन जनता इस दलील को मानने को तैयार नहीं है. लोगों का कहना है कि आज के दौर में जब एआई (AI) सब कुछ कर सकता है, तो जानवर को ये तकलीफ देने की क्या जरूरत थी?

फोटोग्राफर की सफाई और जनता का गुस्सा (Russian photographer Jaipur controversy)

यह मामला सिर्फ एक फोटो का नहीं है, बल्कि जानवरों के हक और क्रिएटिव आजादी के बीच की बहस का है. जयपुर के कई एलिफेंट फार्म्स के चक्कर काटने और कड़ी मशक्कत के बाद जूलिया को ये शूट करने का मौका मिला था, पर अब वे कानूनी और नैतिक सवालों के घेरे में हैं. क्या एक आर्टिस्ट को अपनी कल्पना को सच करने के लिए किसी जानवर की कुदरती पहचान से छेड़छाड़ करनी चाहिए? यह सवाल अब हर तरफ गूंज रहा है. कला खूबसूरत होनी चाहिए, लेकिन किसी की तकलीफ की कीमत पर नहीं. जूलिया का ये 'गुलाबी हाथी' वाला आईडिया उन्हें भारी पड़ता दिख रहा है, फिलहाल तो जयपुर की गलियों से लेकर इंटरनेट के गलियारों तक इसी फोटोशूट की चर्चा है.

ये भी पढ़ें:-केरल की साइलेंट वैली में मिला 'अर्धनारीश्वर' केकड़ा, एक ही शरीर में बसते हैं दो जेंडर!

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur Pink Elephant Photoshoot, Julia Buruleva Controversy, Elephant Painted Pink Jaipur, Pink Elephant Photoshoot, Animal Cruelty In Art, Elephant Painting Jaipur, Viral Instagram Photography, Jaipur Me Hathi Ko Pink Kiya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com