विज्ञापन

दिल्ली में फिर बड़ा ब्लास्ट करने की थी साजिश, दिल्ली और मुंबई पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मुंबई ATS ने संयुक्त ऑपरेशन में जैश‑ए‑मोहम्मद से जुड़े दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है.

दिल्ली में फिर बड़ा ब्लास्ट करने की थी साजिश, दिल्ली और मुंबई पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा
  • दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मुंबई पुलिस एंटी टेररिज़्म स्क्वॉड ने संयुक्त रूप से 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया
  • दोनों संदिग्ध जैश‑ए‑मोहम्मद आतंकवादी संगठन से जुड़े बताए जा रहे हैं और बड़े ब्लास्ट की साजिश रचने की योजना थी
  • गिरफ्तारी मुंबई के कुर्ला और खडवली इलाकों में हुई, जहां से संदिग्धों के पास से संवेदनशील सामग्री बरामद की गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मुंबई पुलिस की एंटी टेररिज़्म स्क्वॉड (ATS) ने एक संयुक्त अभियान में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. यह कार्रवाई आतंकी संगठन से जुड़े होने के इनपुट मिलने के बाद की गई है. दोनों संदिग्धों को फिलहाल दिल्ली लाया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्ध आतंकी संगठन जैश‑ए‑मोहम्मद से जुड़े बताए जा रहे हैं और दिल्ली में एक बड़े ब्लास्ट की साजिश रचने की योजना थी. यह संयुक्त कार्रवाई मुंबई के कुर्ला और मुंबई के पास स्थित खडवली इलाके में की गई.

ये भी पढ़ें : दिल्ली में सरकारी दवाओं के अवैध रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने जब्त किया 70 लाख का स्टॉक,मौके पर और क्या मिला?

संदिग्धों के पास से पुलिस को क्या मिला

ऑपरेशन के दौरान दोनों एजेंसियों ने दो संदिग्धों को पकड़ा, जिनकी पहचान कामरान उर्फ सोनू उर्फ मोज़े और बड़ा इमरान के रूप में हुई है. सूत्रों का कहना है कि आरोपियों के पास से कुछ संवेदनशील सामग्री भी बरामद की गई है, जिसकी जांच की जा रही है. एजेंसियों को आशंका है कि दोनों को ऑनलाइन माध्यम से कट्टरपंथ की ओर प्रेरित किया गया था और आतंकी संगठन द्वारा उनका ब्रेनवॉश किया गया हो सकता है. फिलहाल इस पूरे मामले की आगे की जांच दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को सौंप दी गई है. एजेंसियां आरोपियों के नेटवर्क, उनके संपर्कों और साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की गहराई से पड़ताल कर रही हैं.  

ये भी पढ़ें ; 1500 AI कैमरे से निगरानी, QR आधारित एंट्री, चप्पे-चप्पे पर पहरा; नई दिल्ली स्टेशन का कुछ ऐसा होगा सुरक्षा घेरा

कुशीनगर के व्यक्ति को हिरासत में लिया 

सुबह खबर आई थी कि दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के संदेह में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक युवक को हिरासत में लिया है और उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जाया गया. उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान पडरौना के छावनी क्षेत्र के राइन मोहल्ला निवासी रिजवान अहमद की भूमिका सामने आई. उत्तर प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस आधार पर विशेष शाखा के निरीक्षक निशांत दहिया के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम शनिवार देर शाम पडरौना पहुंची और स्थानीय कोतवाली पुलिस के सहयोग से रिजवान अहमद को हिरासत में लिया. उसने बताया कि युवक के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी जांच के लिए जब्त किया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com