विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2011

अन्ना ने दी आरोप साबित करने की चुनौती

नई दिल्ली: गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कांग्रेस के उन आरोपों को रविवार को सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि खुद अन्ना हजारे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। कांग्रेस के आरोपों के चंद घंटे के भीतर ही संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए अन्ना हजारे ने कहा, "मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे मेरे खिलाफ जांच करा लें। जब तक मेरे खिलाफ आरोप निराधार साबित नहीं हो जाते तब तक मैं अनशन पर बैठा रहूंगा।" कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने इससे पहले संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए आरोप लगाया कि अन्ना हजारे भ्रष्टाचार के खिलाफ बोल रहे हैं जबकि वह खुद ही भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। तिवारी ने कहा, "वह खुद भ्रष्टाचार के कई मामलों में लिप्त हैं। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति सावंत आयोग ने भी यह बात साबित की है। आयोग ने पाया था कि अन्ना हजारे कई गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) चलाते हैं और उनके जन्मदिन समारोह पर अवैध तरीके से पैसे खर्च किए गए।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अन्ना, आरोप, चुनौती
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com