विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2018

TOP 5 NEWS : एमजे अकबर टाल गए पत्रकारों के सवाल, मुलायम की छोटी बहु अपर्णा और शिवपाल यादव एक ही मंच पर

वहीं स्वरा भास्कर और मलाइका अरोड़ा जैसी बॉलीवुड हस्तियां अपने अनुभवों को साझा करने वाली महिलाओं के समर्थन में आगे आई हैं. भारत में चल रहा 'मीटू' अभियान जल्द ही खत्म होता नहीं दिखाई दे रहा है. ​

TOP 5 NEWS : एमजे अकबर टाल गए पत्रकारों के सवाल, मुलायम की छोटी बहु अपर्णा और शिवपाल यादव एक ही मंच पर
केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने नहीं दिया पत्रकारों के सवालों का जवाब
नई दिल्ली: #Metoo आरोपों से घिरे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर विदेश दौरे से वापस आ गए हैं और उन्होंने कहा है कि वह इस मामले में बाद में बयान जारी करेंगे. हालांकि वह पत्रकारों के सवालों पर कन्नी काटते नजर आए. उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़े राजनीतिक परिवार के तौर पर मशहूर मुलायम सिंह के परिवार में अभी सियासी रोमांच का दौर चल रहा है.​वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ​के पूर्व एवं वर्तमान कर्मचारियों से संपर्क​ करना सरकारी कंपनी को नागवार गुजरा है. गुजरात से यूपी और बिहार के लोगों का पलायन रोकने के लिए राज्य की पुलिस ने नया प्लान बनाया है. वहीं स्वरा भास्कर और मलाइका अरोड़ा जैसी बॉलीवुड हस्तियां अपने अनुभवों को साझा करने वाली महिलाओं के समर्थन में आगे आई हैं. भारत में चल रहा 'मीटू' अभियान जल्द ही खत्म होता नहीं दिखाई दे रहा है. ​पढ़ें अब तक की 5 बड़ी खबरें.

#MeToo के आरोपों से घिरे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर विदेश दौरे से भारत लौटे, कहा- बाद में दूंगा बयान
#MeToo के आरोपों से घिरे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर विदेश दौरे से भारत लौटे, कहा- बाद में दूंगा बयान
#MeToo के तहत यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर विदेश दौरे से भारत लौट आए हैं. ​नाइजीरिया के दौरे पर गये केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर रविवार की सुबह दिल्ली लौटे. दिल्ली लौटते ही केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पत्रकारों के सवालों से कन्नी काटते नजर आए.​

क्या फिर से यादव परिवार में सब कुछ ठीक नहीं? मुलायम के बाद छोटी बहू अपर्णा भी दिखीं चाचा शिवपाल के साथ
क्या फिर से यादव परिवार में सब कुछ ठीक नहीं? मुलायम के बाद छोटी बहू अपर्णा भी दिखीं चाचा शिवपाल के साथ
उत्तर प्रदेश की सियासत में बड़े राजनीतिक परिवार के तौर पर मशहूर मुलायम सिंह के परिवार में अभी सियासी रोमांच का दौर चल रहा है. मुलायम सिंह यादव के ठीक एक दिन बाद ही उनकी छोटी बहू अपर्णा यादव भी चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ मंच साझा करतीं नजर आईं.​

Rafale Deal: राहुल गांधी की मुलाकात पर HAL ने खड़े किए सवाल, कर्मचारियों के 'राजनीतिकरण' पर खेद जताया
Rafale Deal: राहुल गांधी की मुलाकात पर HAL ने खड़े किए सवाल, कर्मचारियों के 'राजनीतिकरण' पर खेद जताया
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के पूर्व एवं वर्तमान कर्मचारियों से संपर्क करने के मामले में सरकारी क्षेत्र की एयरोस्पेस कंपनी ने शनिवार को अपने कर्मचारियों के ‘राजनीतिकरण’ पर खेद जताया और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा एवं संस्थान के लिहाज से अहितकर बताया. ​

उत्तर भारतीयों का पलायन रोकने और सुरक्षा का विश्वास दिलाने के लिए गुजरात पुलिस ने अपनाया 'पानी-पुरी' प्लान
उत्तर भारतीयों का पलायन रोकने और सुरक्षा का विश्वास दिलाने के लिए गुजरात पुलिस ने अपनाया 'पानी-पूरी' प्लान
गुजरात के साबरकंठा में 14 माह की बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद यूपी-बिहार के लोगों पर लगातार हो रहे हमले से प्रवासी उत्तर भारतीय में दहशत का माहौल है. वहां के स्थानीय लोगों द्वारा गैर गुजरातियों को निशाना बनाए जाने और हिंसा के बीच यूपी-बिहार के लोग वहां से पलायन कर अपने घर वापस जा रहे हैं. ​

MeToo: ये दो महिला वकील मुफ्त में यौन उत्पीड़न पीड़ितों की करेंगी कानूनी मदद, बॉलीवुड स्टार्स का भी मिला सपोर्ट
MeToo: ये दो महिला वकील मुफ्त में यौन उत्पीड़न पीड़ितों की करेंगी कानूनी मदद, बॉलीवुड स्टार्स का भी मिला सपोर्ट
वहीं स्वरा भास्कर और मलाइका अरोड़ा जैसी बॉलीवुड हस्तियां अपने अनुभवों को साझा करने वाली महिलाओं के समर्थन में आगे आई हैं. भारत में चल रहा 'मीटू' अभियान जल्द ही खत्म होता नहीं दिखाई दे रहा है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
PM मोदी जन्मदिन विशेष: जब नरेंद्र मोदी ने मां से नजदीकियों और अपने बचपन को याद कर सबको कर दिया था भावुक
TOP 5 NEWS : एमजे अकबर टाल गए पत्रकारों के सवाल, मुलायम की छोटी बहु अपर्णा और शिवपाल यादव एक ही मंच पर
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Next Article
"तरंग शक्ति" मित्र देशों के बीच सहयोग और आपसी विश्वास बनाने का एक माध्यम : राजनाथ सिंह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com