महाराष्ट्र में अंधेरी (पूर्व) उपचुनाव के लिए मतगणना रविवार सुबह मुंबई नगर निकाय के एक स्कूल में जारी है. शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे को उम्मीदवार ऋतुजा लटके तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद 11361 मिले हैं. इनके बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा नोटा के लिए 2967 डाले गए हैं. बाला व्यंकटेश नाडार को 432, मनोज नाईक को 207, मीना खेडेकर को 281, फरहाना सय्यद को 232, मिलिंद कांबले को 202 और राजेश त्रिपाठी को 410 वोट मिले हैं..
सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना प्रक्रिया में 200 से अधिक अधिकारी शामिल हैं. इसमें 19 चरण में मतगणना होगी. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुंबई पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 300 कर्मियों की नियुक्ति की है. इस साल मई में शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन के कारण उपचुनाव आवश्यक था, जिसके लिए मतदान तीन नवंबर को हुआ था और महज 31.74 प्रतिशत मतदान हुआ था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उपचुनाव से अपने उम्मीदवार को वापस लेने के बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उम्मीदवार रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा लटके की आसान जीत की उम्मीद है. उनका मुकाबला छह निर्दलीय उम्मीदवारों से है. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना विधायकों के एक वर्ग के विद्रोह के बाद जून में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के गिरने के बाद महाराष्ट्र में यह पहला चुनावी मुकाबला है. शिंदे बाद में भाजपा के साथ गठबंधन में मुख्यमंत्री बने. एमवीए के घटक दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस ने ऋतुजा लटके का समर्थन किया है.
ये भी पढ़ें-
Election Results 2022: 6 राज्यों की 7 सात विधानसभा सीटों पर नतीजे आज, जानें पूरी डिटेल्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं