विज्ञापन

आगबबूला होकर बच्चे को खिड़की से गिराने जा रहा था टीचर, CCTV Video वायरल होते ही गिरी गाज

स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कक्षा में लगे सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की तो यह परेशान करने वाली घटना सामने आ गई जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

आगबबूला होकर बच्चे को खिड़की से गिराने जा रहा था टीचर, CCTV Video वायरल होते ही गिरी गाज

असम में एक स्कूल में कुछ बच्चों को बुरी तरह पीटनेवाले एक टीचर का वीडियो कुछ दिन पहले वायरल हुआ. इसमें एक शिक्षक छोटे बच्चों को बुरी तरह से पीट रहा था. उसने एक बच्चे को तो उलटा लटकाकर खिड़की से बाहर ही गिराने की कोशिश की. साथ ही एक बच्ची को पकड़कर छड़ी से पीटा. यह वीडियो वायरल होने के बाद काफी हंगामा हुआ और आखिरकार शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे निलंबित कर दिया गया है. यह घटना असम के चराइदेव जिले में एक प्राइमरी स्कूल की बताई जा रही है. छोटे बच्चों के साथ क्लासरूम में इस प्रकार की बर्बरता की घटना के सामने आने से स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है.

CCTV से सामने आई करतूत

यह घटना चराइदेव के मथुरापुर चाय बागान प्राइमरी स्कूल में हुई. वहां सहायक शिक्षक अरिफुल इस्लाम पर कक्षा के दौरान छोटे छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा. जब स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कक्षा में लगे सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की तो यह परेशान करने वाली घटना सामने आ गई जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूत्रों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ छात्रों को कक्षा के अंदर शिक्षक की मालिश करने के लिए मजबूर किया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जहां यूजर्स ने नाराजगी जताई, वहीं असम चाय जनजाति छात्र संघ (एटीटीएसए), मथुरापुर उप-शाखा ने चराइदेव जिला आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की मांग की. ज्ञापन में, एटीटीएसए ने कथित कृत्यों को "अमानवीय" बताया और कहा कि ऐसे व्यवहार ने छात्रों की सुरक्षा, गरिमा और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से खतरे में डाल दिया है.

गिरफ्तारी और निलंबन

छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार और कठोर व्यवहार की शिकायतों के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. जांच के बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया और शिक्षा विभाग ने उसे सस्पेंड कर दिया है. अधिकारी फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-: कटिहार में नाबालिग बच्चों को गमछे से बांधकर लाया गया अस्पताल, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com