विज्ञापन

IND vs IRE: यह ओवर बना भारत की हार का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट, औंधे मुंह गिरा गंभीर-अय्यर का प्लान

वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम शानिवार को आयरलैंड के खिलाफ 34 रनों से हार गई. मैच में भारत की शुरुआत तो अच्छी हुई थी. लेकिन बीच में उसकी गाड़ी लड़खड़ा गई.

IND vs IRE: यह ओवर बना भारत की हार का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट, औंधे मुंह गिरा गंभीर-अय्यर का प्लान
India vs Ireland 1st T20I Match Turning Point

आयरलैंड ने आक्रामक बल्लेबाजी के बाद डेब्यू कर रहे मैट हॉलार्ड की अगुवाई में अनुशासित गेंदबाजी के दम पर दो मैचों की सीरीज में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शुक्रवार को भारत को 34 रन से हराकर इतिहास रच दिया. मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन भारत के खिलाफ किसी भी प्रारूप में आयरलैंड की यह पहली जीत है. इसके साथ ही दो मैचों की श्रृंखला में उसने 1-0 की बढ़त बना ली. आयरलैंड के कप्तान लोर्कान टकर ने 36 गेंदों में 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. उन्हें गेराथ डेलानी का अच्छा साथ मिला.

पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने खराब शुरुआत से उबरते हुए नौ विकेट पर 182 रन बनाए. जवाब में भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सके और टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (50) ने 20 गेंदों में शानदार अर्धशतक लगाया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई खास साथ नहीं मिला. भारत को मिली हार में उसके बल्लेबाजों को दोष तो रहा लेकिन मैच का टर्निंग प्वॉइंट गेंदबाजों में प्रसिद्ध का वह ओवर रहा, जिसने मैच का पूरा मोमेंटम ही बदल दिया.

खराब शुरुआत के बाद संभली आयरलैंड

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने 7.1 ओवर में 51 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन फिर गैरेथ डेलानी और लोरकन टकर ने मिलकर टीम की पारी को संभाला. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर का बेस तैयार किया था. हर्षित राणा ने जब 15वें ओवर में तिलक के हाथों टकर का शिकार किया तो लगा कि आयरलैंड यहां से 150 तक ही पहुंच पाएगी. लेकिन इसके अगले दो ओवरों में मैच पूरी तरह से बदलता दिखा. 

हर्षित के बाद ओवर फेंके आए सुंदर को इस ओवर में मार पड़ी. जॉर्ज डॉकरेल को वो खराब गेंद फेंकते रहे और बल्लेबाज ने भी दोनों हाथों से तोहफा कबूल किया और ओवर से 19 रन बटोरे. इसके बाद गेंद कप्तान ने अपने स्ट्राइक बॉलर को थमाई. प्रसिद्ध हार्ड लेंथ पर तेज गेंद फेंकर विकेट निकालते हैं, लेकिन उन्होंने इस ओवर में स्लोअर गेंद डाली. 

प्रसिद्ध की ये गलती पड़ी भारी

स्लोअर गेंद पर मार पड़ने के बाद भी प्रसिद्ध ने ना तो रफ्तार बढ़ाई और ना ही लेंथ बदली. प्रसिद्ध की स्लोअर बॉल स्पिन बनती दिखी और इसका नतीजा हुआ कि गैरेथ डेलानी ने ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़े. पहला जहां उन्होंने फाइन लेग की तरफ लगाया तो अगले दो छक्के सामने की तरफ.

प्रसिद्ध लगातार डेलानी को स्लॉट में गेंद डालते रहे. इस ओवर से आयरलैंड ने 27 रन बटोरे. यह किसी भी भारतीय का आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे महंगा ओवर रहा. आयरलैंड, जो 150 का स्कोर 20वें ओवर में पार करता दिखा रहा था, इस ओवर के बाद उसका स्कोर 164 हो गया था और यह मैच का सबसे बड़ा टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ.

यह भी पढ़ें: क्या गौतम गंभीर की रणनीति हो गई फेल? आयरलैंड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें: IND vs IRE: बतौर कप्तान पहले ही मैच में श्रेयस अय्यर को मिली हार, नाम हुआ यह अनचाहा रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Ireland, Cricket, Muralikrishna Prasidh Krishna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com