- अमृतपाल ने की सरबत खालसा बुलाने की अपील.
- अमृतपाल की तलाश के बीच उसका परिवार लापता.
- अमृतपाल की तलाश के बीच उसका परिवार लापता.
खालिस्तान प्रचारक और 'वारिस पंजाब दे' के चीफ अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को पंजाब पुलिस लगातार 13 दिन से ढूंढ रही है. अमृतपाल के कभी दिल्ली में होने, कभी हरियाणा तो कभी उत्तराखंड में होने की खबर भी आती रही है. लेकिन उसके सटीक लोकेशन को लेकर पुलिस को अभी कोई इनपुट नहीं मिला है. इस बीच गुरुवार को अमृतपाल सिंह ने एक नया वीडियो जारी किया है. इसमें उसने साफ कहा है कि वह सरेंडर नहीं कर रहा है. ये उसका दूसरा वीडियो है.
30 वर्षीय अलगाववादी और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह खुद को सिख आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का अनुयायी बताता है. 18 मार्च को 'वारिस पंजाब दे' संगठन के सदस्यों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद वह फरार हो गया था.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
अकाल तख्त ने आत्म समर्पण के लिए कहा
इस बीच अकाल तख्त (सिखों की सर्वोच्च अस्थायी सीट) के जत्थेदार ने भगौड़े अमृतपाल सिंह को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने और जांच में सहयोग करने के लिए कहा है. पिछले हफ्ते पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को फटकार लगाते हुए सवाल किया था कि अमृतपाल सिंह उन्हें बार-बार कैसे चकमा दे सकता है. हाईकोर्ट ने इसे खुफिया विफलता बताते हुए पंजाब सरकार से पूछा- "आपके पास 80,000 पुलिस वाले हैं. वे क्या कर रहे थे. अमृतपाल सिंह कैसे बच निकला?" पंजाब सरकार ने मंगलवार को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट को बताया कि वह अमृतपाल सिंह को पकड़ने के करीब है.
अमृतपाल बदल रहा हुलिया
सोशल मीडिया पर सोमवार को अमृतपाल सिंह की उनके खास सहयोगी पापलप्रीत सिंह के साथ एक नई तस्वीर सामने आई. अधिकारियों ने कहा कि कट्टरपंथी सिख उपदेशक के खिलाफ पुलिस अभियान शुरू होने के एक दिन बाद यह तस्वीर ली गई थी. इसमें वह डेनिम जैकेट और ब्लैक चश्मे में दिख रहा है.
आईएसआई से हैं रिश्ते
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल सिंह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेशों में स्थित कुछ आतंकवादी समूहों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए हुए है.
बना रहा था प्राइवेट मिलिशिया
अमृतपाल सिंह यूके स्थित खालिस्तानी आतंकवादी अवतार सिंह खांडा का करीबी माना जाता है. खांडा को अमृतपाल के रूतबे के पीछे एक बड़ा कारण माना जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक, अमृतपास कथित रूप से नशामुक्ति केंद्रों से युवाओं का एक "निजी मिलिशिया" बना रहा था, जिसका इस्तेमाल हिंसक विरोध प्रदर्शनों के लिए किया जा रहा था.
ये भी पढ़ें:-
भगोड़ा अमृतपाल सिंह अकाल तख़्त में करना चाहता था सरेंडर, लेकिन...
भगोड़े अमृतपाल सिंह ने जारी किया वीडियो, पंजाब पुलिस ने और तेज किया जांच अभियान
VIDEO: पंजाब के पूर्व डीजीपी ने जताई आशंका, शायद पुलिस में ही है कोई अमृतपाल का मददगार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं