विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2022

नोएडा : एमिटी स्टूडेंट की तेज रफ्तार कार 3 कारों से टकराई, एक युवक को रौंदा, हो गई मौत

एडीजीपी नोएडा ज़ोन-1 रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर 126 के तिराहे पर स्कॉर्पियो कार में सवार साहिल शर्मा पुत्र हेमचंद शर्मा ने तेज रफ्तार से गाड़ी को चलाते हुए पहले 3 गाड़ियों को टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया.

पुलिस ने आरोपी स्टूडेंट को गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए भेजा है.
नोएडा:

नोएडा के सेक्टर 126 स्थित तिराहे पर स्कार्पियो सवार एमिटी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट ने तेज रफ्तार से कार को चलाते हुए 3 कारों में टक्कर मार दी, तीनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. इसके बाद वहां से गुजर रहे एक युवक को रौंद दिया. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी स्टूडेंट को गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए भेजा है. पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि छात्र नशे में था या नहीं.

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कारों की हालत को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है स्कॉर्पियो स्टूडेन्ट कार की रफ्तार कितनी तेज रही होगी. एडीजीपी नोएडा ज़ोन-1 रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर 126 के तिराहे पर स्कॉर्पियो कार में सवार साहिल शर्मा पुत्र हेमचंद शर्मा ने तेज रफ्तार से गाड़ी को चलाते हुए पहले 3 गाड़ियों को टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया,  फिर स्कॉर्पियो बेकाबू होकर फुटपाथ में जा रहे एक युवक को को रौंद दिया. जो बुरी तरह घायल हो गया और उसे सेक्टर 128 स्थित जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  

ये भी पढ़ें: ईडी ने बंगाल के गिरफ्तार मंत्री व सहयोगी से पूछताछ की, तृणमूल के अन्य विधायक को तलब किया

एडीसीपी ने बताया कि युवक की पहचान 36 वर्षीय लालजी चौहान पुत्र हेमचंद के रूप में हुई जो सेक्टर 124 एटीएस में कारपेंटर का काम करता था और वहीं पर रहता था. पुलिस ने लालजी चौहान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एडीसीपी ने बताया कि एक्सीडेंट करने वाली स्कॉर्पियो कार को चला रहे हैं साहिल शर्मा पुत्र हेमचंद शर्मा, जो दिल्ली के जसोला का निवासी है और एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी फोर्थ ईयर का छात्र है,  उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस उसका मेडिकल करवा रही है.

VIDEO: हिट एंड रन केस में 3 महीने 15 दिनों में राशि का भुगतान : सड़क एंव परिवहन मंत्रालय के संयुक्त सचिव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amity Student, Car Trampled The Young Man, Speeding Car, Car Accident, Noida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com