- भाजपा ही राज्य को कांग्रेस की लूट, अत्याचार और कुशासन से बचा सकती है
- केंद्र में मोदी सरकार बनने से पहले छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनेगी
- जब हम शासन में आएंगे, तो भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाएंगे
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ 'आरोप पत्र' जारी किया, कहा-केवल भाजपा ही राज्य को कांग्रेस की लूट, अत्याचार और कुशासन से बचा सकती है. भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को गांधी परिवार का ‘एटीएम' बनाया और राज्य को विकास के रास्ते से भटका दिया. छत्तीसगढ़ में भाजपा सत्ता में आई तो जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है, उन्हें उल्टा लटकाकर सीधा किया जाएगा.
2024 में लोकसभा चुनाव में सभी 11 सीटें जीतेंगे
भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर अमित शाह ने कहा, "छत्तीसगढ़ को इसलिए अलग रखा गया था, ताकि इसका विकास हो. 2018 में जो बघेल सरकार बनी उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देने के बजाए लूट-खसोट की सरकार बनाई. 2024 में लोकसभा चुनाव में सभी 11 सीटें जीतेंगे. और केंद्र में मोदी सरकार बनने से पहले छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनेगी. मैं छत्तीसगढ़ के लोगों से वादा करता हूं कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो दो साल के भीतर हर घर में साफ पानी की आपूर्ति होगी."
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
छत्तीसगढ़ को संवारने का चुनाव है...
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से कहता हूं कि आगामी चुनाव छत्तीसगढ़ को संवारने का चुनाव है. आदिवासियों की रक्षा का वादा था, लेकिन आज धर्म परिवर्तन की बयार बह रही है. छत्तीसगढ़ की जनता को तय करना है कि युवाओं को कौशल विकास के नाम पर ऑन लाइन जुए की ट्रेनिंग कराने वालों की क्या सरकार चाहिए? छत्तीसगढ़ को अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया था. अब राज्य को घोटालों और भ्रष्टाचार से केवल बीजेपी ही बचा सकती है.
मुख्यमंत्री भूपेश भ्रष्टाचार और चापलूसी में मस्त
अमित शाह ने कहा कि छात्रों को लैपटॉप दिया था, उसे भी सीएम भूपेश बघेल खा गए. बघेल जी से पूछने आए हैं कि 2004 से 2014 तक मनमोहन सिंह की सरकार थी, क्या मिला दस साल में केवल 77 हजार करोड़. लेकिन मोदी सरकार ने 9 साल में दो लाख अड़तीस हजार करोड़ दिया. मैं पूछ रहा हूं भूपेश बघेल से हमारी पंद्रह साल की सरकार का एक तिहाई काम भी नहीं किया. हमने दस साल में 38 लाख लाभार्थियों को सात हजार करोड़ भेजने का काम किया. हर घर नल योजना में ये अड़ंगा लगा रहे हैं. एक बार बीजेपी की सरकार बन जाए, हर में शुद्ध जल उपलब्ध होगा. मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार और चापलूसी में मस्त हैं. इन्होंने कहा था कि कर्ज माफ करेंगे, नहीं किया. तेंदू पत्ता का बोनस बंद कर दिया, जबकि हमारी सरकार चरण पादुका योजना चलाई थी. पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन 2161 करोड़ का घोटाला कर चुके हैं. शराब का राजस्व इनकी तिजोरी में जाता है. ऑन लाइन सट्टे में पांच हजार करोड़ की ठगी की गई, कोल में दो हजार करोड़ का घोटाला किया, वन विभाग में एक हजार करोड़ का घेटाला, गोबार घोटाला किया गोबर के नाम पर मिट्टी दे दिया, डीएमएफ घोटाला किया, पैसा लेकर तबादला घोटाला हुआ. जब हम शासन में आएंगे, तो भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाएंगे.
छत्तीगढ़ में बीजेपी के शासनकाल का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा, "रमन सिंह की सरकार ने घर-घर राशन पहुंचाने वाले थंप इम्प्रेशन से बांटा. प्रधानमंत्री मोदी ने पंद्रह किलो अनाज गरीबों को भेजा, लेकिन दस किलो ही गरीबों को बांटा, बाकी सब हड़प लिया गया. युवाओं को जुए के कारोबार में धकेला जा रहा है. कांग्रेस सरकार ने वोट बैंक की राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन होने दिया. हमारी सरकार आएगी, तो भ्रष्टाचारियों को कड़ी सजा दी जाएगी."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं