विज्ञापन

UP: अमेठी में भैंस को बचाने के लिए गहरे तालाब में कूदे मां-बेटे, डूबने से हुई मौत

अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि दोनों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था. दोनों की मौत पानी में डूबने से हुई है. पुलिस को सूचना और मेमो उपलब्ध करा दिया गया है.

UP: अमेठी में भैंस को बचाने के लिए गहरे तालाब में कूदे मां-बेटे, डूबने से हुई मौत
भैंस को बचाने के लिए पानी में कूदे लेकिन खुद ही नहीं बचे. (Photo: NDTV)
अमेठी:

उत्तर प्रदेश के अमेठी कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. भैंस को डूबने से बचाने के चक्कर में मां और बेटे दोनों की मौत हो गई. दरअसल, इलाके में बुधवार की शाम तालाब किनारे भैंस लेकर पहुंचे युवक की भैंस तालाब के अंदर चली गई, जिसे निकालने के लिए युवक भी तालाब के पानी में उतर गया और भैंस को बाहर निकालने की कोशिश करने लगा. भैंस के और गहरे पानी में चली जाने से युवक तालाब के अंदर और आगे बढ़ा. इसी दौरान युवक गहरे पानी में डूबने लगा. तालाब के पास मौजूद युवक की मां, बेटे को डूबता देख, मां ने भी तालाब में छलांग लगा दी. गहराई में जाने से मां और बेटे दोनों तालाब में डूब गये.

वहीं, आस-पास के लोगों की कोशिश से मां और बेटे को तालाब से बाहर निकालकर अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. अस्पताल के डॉक्टरों ने मां और बेटे दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

क्या है पूरा मामला?

अमेठी कोतवाली क्षेत्र नुवावा गांव की रहने वाली गीता विश्वकर्मा (40) और उनका बड़ा बेटा दीपक (19) भैंस चराने घर से निकले थे. भैंस खेमा तालाब के पास पहुंची और पानी में उतर गई, जिसे निकालने के लिए दीपक भी तालाब में उतर गया, लेकिन भैंस और आगे बढ़ गई. इसके बाद, दीपक भी तालाब में आगे बढ़ने लगा. इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा. बेटे को डूबता देख मां गीता भी उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गईं, लेकिन गहरे तालाब की चपेट में आने से वह भी डूबने लगी. परिवार का सबसे छोटा बेटा आदर्श (14) भी मां ओर भाई दोनों को बचाने के लिए पानी में कूद गया, लेकिन वह भी डूबने लगा. 

ये भी पढ़ें: थाने कमर्शियल गतिविधियों का अड्डा बन गए... इलाहाबाद HC की पुलिस को फटकार, बलिया के रसड़ा थाने का मामला

इसके बाद, आस-पास मौजूद गांव वालों ने किसी तरह आदर्श को डूबने से बचाकर तालाब से बाहर निकाला. इसके साथ ही, लोग तालाब में डूबे गीता और दीपक को तालाब से बाहर निकालकर अमेठी सीएचसी लेकर पहुंचे. यहां पर इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सौरभ सिंह ने दोनों की प्राथमिक जांच बाद मृत घोषित कर दिया है. मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई. एक ही परिवार में मां-बेटे की मौत से हर कोई अचंभित है.
मृतका महिला के तीन बेटे और एक बेटी हैं. बड़े बेटा दीपक की इस घटना में मौत हो गई. दूसरा बेटा पंकज (19), जो दो महीने पहले ही अहमदाबाद में काम करने गया था, जबकि छोटा बेटा आदर्श इस घटना में बाल-बाल बच गया. 

हॉस्पिटल ने क्या बताया?

अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि दोनों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था. दोनों की मौत पानी में डूबने से हुई है. पुलिस को सूचना और मेमो उपलब्ध करा दिया गया है.

ये भी पढ़ें: यूपी वालों को मिला बड़ा तोहफा, अब गांव में ही बन जाएगा 'आधार कार्ड'

पुलिस ने क्या कहा?

अमेठी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने कॉल पर बात करते हुए बताया, "हॉस्पिटल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई की. इसके बाद, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: वाराणसी: लिव इन पार्टनर का कत्ल, खुद को किन्नर बताने वाले युवक ने ही कर दी साथी की हत्या 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Amethi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com