अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में एक अमेरिकी नागरिक को उत्तरी सेंटिनल द्वीप के निषिद्ध जनजातीय आरक्षित क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि 31 मार्च को अपराध जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए मिखाइलो विक्टरोविच पोल्याकोव (24) ने कथित तौर पर बिना किसी अनुमति के उत्तरी सेंटिनल द्वीप में प्रवेश किया था. अधिकारियों के अनुसार, वह 26 मार्च को पोर्ट ब्लेयर पहुंचा और कुर्मा डेरा समुद्र तट से उत्तरी सेंटिनल द्वीप पहुंच गया.
दूरबीन की मदद से इलाके का निरीक्षण किया
पुलिस ने बताया कि 29 मार्च को रात करीब एक बजे उसने कुर्मा डेरा समुद्र तट से अपनी नौका रवाना की थी, जिसमें उसने ‘सेंटिनली लोगों के लिए' एक नारियल और अन्य सामान रखा था. इसने कहा कि पोल्याकोव सुबह 10 बजे तक उत्तरी सेंटिनल द्वीप के उत्तर-पूर्वी तट पर पहुंच गया, जहां उसने दूरबीन की मदद से इलाके का निरीक्षण किया, लेकिन उसे कोई भी निवासी नहीं दिखा. वह एक घंटे तक तट पर रहा और ध्यान आकर्षित करने के लिए सीटी बजाता रहा, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस ने बताया कि वह लगभग पांच मिनट के लिए नीचे उतरा, भोजन को किनारे पर छोड़ दिया, रेत के नमूने एकत्र किए और अपनी नौका पर लौटने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया. इसने कहा कि अपराह्न एक बजे उसने अपनी वापसी यात्रा शुरू की और शाम सात बजे तक कुरमा डेरा समुद्र तट पर पहुंच गया, जहां उसे स्थानीय मछुआरों ने देखा.
पुलिस महानिदेशक एचएस धालीवाल ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘हम उसके बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और आरक्षित जनजातीय क्षेत्र में जाने के उसके इरादे के बारे में भी पता लगा रहे हैं. हम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में रहने के दौरान वह और कहां-कहां गया. हम उस होटल के कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं जहां वह पोर्ट ब्लेयर में ठहरा था.''
उसके पास से जब्त की गई वस्तुओं में एक हवा भरी नौका और एक आउटबोर्ड मोटर या ओबीएम शामिल है, जिसे उसने एक स्थानीय कार्यशाला में तैयार किया था. फिलहाल वह आगे की पूछताछ के लिए अदालत के निर्देश पर पुलिस हिरासत में है. पुलिस ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी की सूचना गृह विभाग को दे दी गई है ताकि विदेश मंत्रालय और अमेरिकी दूतावास को इसकी सूचना दी जा सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं