पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने बड़ा दावा किया है. अमेरिका की तरफ से कहा गया है कि ईरान इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले की तैयारी कर रहा है. बताते चलें कि अमेरिका ने इजरायल को समर्थन जारी रखने की बात कही है. इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के साथ फोन पर बातचीत में अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने वॉशिंगटन का समर्थन दोहराया. हालांकि उन्होंने इजरायल-लेबनान सीमा के दोनों ओर नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक कूटनीतिक समाधान की जरुरत पर बल दिया.
इधर हिज्बुल्लाह ने दावा किया है कि तेल अवीव में मोसाद हेडक्वार्टर पर उसकी तरफ से मिसाइल दागे गए हैं. हिज्बुल्लाह की तरफ से कहा गया है कि इजरायल पर 4 मिसाइल हमले किए गए हैं. मध्य पूर्व में पिछले कुछ दिनों में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं. हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के इजरायली हमले में मारे जाने के बाद इस आशंका को बल मिला है कि यह पूरा क्षेत्र एक बड़े संघर्ष में उलझ सकता है. इजरायल की तरफ से हिजबुल्लाह के ठिकानों पर लगातार हमले हो रहे हैं. 17-18 सितंबर: लेबनान में हिजबुल्लाह मेंबर्स के पेजर और वॉकी-टॉकी में दो दिन तक ब्लास्ट हुए थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल पर हमले का किया दावा
इधर यमन के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को इजरायली क्षेत्रों में ड्रोन हमले करने का दावा किया है. ईरान समर्थित ग्रुप ने कहा कि हमले इजरायल के जाफा क्षेत्र और उसके बंदरगाह शहर ईलात में 'सैन्य ठिकानों' पर किए गए. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारेई ने कहा, "हमने एक ड्रोन जाफा क्षेत्र में एक सैन्य टारगेट पर दागा और चार 'सम्मद-4' ड्रोनों से ईलात में मिलिट्री टारगेट्स को निशाना बनाया."
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवक्ता ने कहा कि ये हमले गाजा पट्टी में हमास और लेबनान में हिजबुल्लाह के समर्थन में किए गए. नवंबर 2023 से, हूती ग्रुप इजरायल-हमास युद्ध के बीच फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए लाल सागर और अदन की खाड़ी में इजरायल से संबंधित जहाजों को लगातार निशाना बना रहा है.
लेबनान से अपने नागरिकों को निकालने में लगे हैं दुनिया के देश
अपने नागरिकों को लेबनान से सुरक्षित निकालने के लिए कई देशों की तरफ से ऑपरेशन जारी है. ब्रिटेन सरकार का एक चार्टर्ड विमान बुधवार को उन ब्रिटिश नागरिकों को लेबनान से बाहर निकालेगा जो क्षेत्र में बढ़ती हिंसा के बाद वहां से निकलना चाहते हैं. लेबनान में गंभीर होते हालात के बीच जर्मनी ने अपने नागिरकों को सुरक्षित देश से निकालने का फैसला किया है. फेडरल रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लेबनान से जर्मन नागरिकों को निकालने के लिए, एयरफोर्स का ए-321 विमान बेरूत के लिए उड़ान भर चुका है. बता दें लेनबान में हवाई हमलों के साथ ही इजरायल ने अब जमीनी सैन्य कार्रवाई भी शुरू कर दी है. भारत ने भी अपने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें-:
जमीनी ऑपरेशन के पीछे इजरायल का क्या प्लान? क्या गाजा की तरह लेबनान में भी मचाएगा तबाही
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं