बेरूत में एक बंकर पर हवाई हमला कर हिज्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्ला को मार गिराने के बाद, अब इज़रायल ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह को निशाना बनाते हुए जमीनी हमले शुरू कर दिए हैं. इज़रायल के इस जमीनी ऑपरेशन को लेकर कई तरह की जानकारियां भी सामने आयी हैं.
कब शुरू हुआ आक्रमण?
सोमवार देर रात, इज़रायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान के सीमावर्ती क्षेत्रों में हिज़्बुल्लाह के खिलाफ 'लिमिटेड और टारगेटेड रेड्स' शुरू किए.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इज़रायल की ग्राउंड फोर्स को लड़ाकू विमानों और आर्टलरी फायर से समर्थन मिलता है.
अमेरिका ने सोमवार को कहा था कि इजरायली सेना लेबनान में सीमित अभियान चला रही है. इसके कुछ ही घंटों बाद इजरायली सेना ने औपचारिक रूप से जमीनी आक्रमण शुरू कर दिए.
सेना ने ये नहीं बताया कि घुसपैठ में कितने सैनिक शामिल थे, लेकिन कहा कि उसका 98वां डिवीजन, जिसमें पैराट्रूपर्स और कमांडो इकाइयां शामिल थीं, इस हमले में शामिल हैं.
डिवीजन को पहले गाजा पट्टी में तैनात किया गया था, जहां इजरायली सेना हमास के नेतृत्व वाले फिलिस्तीनी आतंकवादियों से लड़ रही है.
सोमवार शाम को, सेना ने लेबनान के साथ उत्तरी सीमा पर तीन क्षेत्रों को "क्लोज मिलिट्री जोन" घोषित किया, जिससे संभावित जमीनी हमले का पहला संकेत मिला.

Photo Credit: Getty
इजरायल के टारगेट क्या हैं?
सेना ने कहा कि सटीक खुफिया जानकारी पर वो दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर कार्रवाई कर रही है.
इसमें कहा गया है, "ये टारगेट सीमा के नजदीक गांवों में स्थित हैं और उत्तरी इज़रायल में इजरायली समुदायों के लिए तत्काल खतरा पैदा करते हैं."
ये जमीनी हमला हाल के हफ्तों में इजरायली हवाई हमलों में कई शीर्ष हिज्बुल्लाह कमांडरों के मारे जाने के बाद हुआ है, जिसमें शुक्रवार को नसरल्ला की मौत भी शामिल है.
रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने हमले की घोषणा से कुछ घंटे पहले सोमवार को चेतावनी दी, "नसरल्लाह का खात्मा एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन ये अंतिम नहीं है."
गैलेंट ने सैनिकों से कहा, "हम सेनाएं, हवा से हमला, समुद्र से हमला और जमीन पर हमला, उन सभी साधनों का उपयोग करेंगे, जिनकी जरूरत हो सकती है."

इज़रायल क्या हासिल करना चाहता हैं?
पिछले साल 8 अक्टूबर से ही हिज्बुल्लाह सीमा पार से रॉकेट दाग रहा है, जिससे उत्तरी इज़रायल में 60,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं.
इजरायली आंकड़ों पर आधारित एएफपी टैली के अनुसार, हिज्बुल्लाह ने कहा है कि वो 7 अक्टूबर को इज़रायल पर हमले के बाद से गाजा में अपने इस्लामी सहयोगी हमास के साथ एकजुटता से काम कर रहा था. उस हमले के बाद से 1,205 इज़रायली लोगों की मौत हो चुकी है.
हाल के सप्ताहों में सीमा पार से होने वाली झड़पें और तेज़ हो गई हैं.
गैलेंट ने 18 सितंबर को घोषणा की कि युद्ध का अब उत्तर की ओर मुड़ रहा है.
उन्होंने कहा, "अब ये सुनिश्चित करने का समय आ गया है कि उत्तर से विस्थापित लोग अपने घरों को लौट सकेंगे."
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सहित अन्य अधिकारियों ने बार-बार विस्थापित लोगों को उनके घरों में वापस लौटाने की बात कही है.
नेतन्याहू ने पिछले महीने एक बयान में कहा, "हम हिज्बुल्लाह पर हमला करना जारी रखेंगे... जिसके लिविंग रूम में मिसाइल और घर में रॉकेट है, उसके पास घर नहीं होगा."

हिज़्बुल्लाह ने कैसे प्रतिक्रिया दी है?
ज़मीनी आक्रमण शुरू होने के बाद से, हिज़्बुल्लाह ने इज़रायल में कई रॉकेट दागे हैं, मंगलवार को कॉमर्शियल सिटी तेल अवीव में भी विस्फोटों की आवाज़ सुनी गई.
एक बयान में कहा गया है कि उसने सैन्य खुफिया इकाई 8200 के गिलोट बेस और तेल अवीव के बाहरी इलाके में स्थित मोसाद मुख्यालय पर 4 रॉकेट लॉन्च किए थे.
हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसने उत्तरी इज़रायल के मेटुला में इजरायली सेना की गतिविधियों को आर्टलरी शेल्स और बाद में उसी क्षेत्र में दुश्मन सैनिकों के जमावड़े पर रॉकेट से निशाना बनाया.
समूह ने कहा, उत्तरी इज़रायल के अविविम में इज़रायली सैनिकों को भी निशाना बनाया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं