विज्ञापन

Petrol Diesel Price : पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता, इस तेल कंपनी ने घटाए दाम, देखें नए रेट्स

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट के बीच प्राइवेट सेक्टर की दिग्गज तेल कंपनी नयारा एनर्जी (Nayara Energy) नने अचानक पेट्रोल और डीजल के दाम बहुत कम कर दिए हैं.

Petrol Diesel Price : पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता, इस तेल कंपनी ने घटाए दाम, देखें नए रेट्स
Petrol Diesel Price News: नयारा एनर्जी  ने अपने सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता कर दिया है.

Petrol Diesel Price Cut: भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी, नयारा एनर्जी (Nayara Energy) ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटने के बाद आम जनता को यह बड़ी राहत दी है. कंपनी ने देशभर में अपने सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की कीमतों में ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर की भारी कटौती का ऐलान कर दिया है.  पिछले 2 साल में यह पहली बार है जब किसी तेल कंपनी ने कीमतों में इतनी बड़ी कटौती की है .

 3 महीने बाद ही बदला फैसला,पूरी तरह वापस ली पुरानी बढ़ोतरी

दिलचस्प बात यह है कि मार्च महीने में जब ईरान संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही थीं, तब नयारा एनर्जी ही सबसे पहले दाम बढ़ाने वाली कंपनियों में शामिल थी. कंपनी ने बीती 26 मार्च को पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा किया था. आज 1 जुलाई से की गई इस कटौती के बाद नयारा ने मार्च में की गई अपनी उस बढ़ोतरी को पूरी तरह से वापस ले लिया है.

बता दें कि नयारा के बाद सरकारी कंपनियों ने भी मई के दूसरे पखवाड़े में कई किश्तों में पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब ₹7.50 प्रति लीटर तक का भारी इजाफा किया था.

आपके शहर में क्या होंगे दाम?

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, नयारा एनर्जी की यह नई दरें देशभर में मौजूद उसके 7,000 से अधिक फ्यूल स्टेशनों पर तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं. हालांकि, अलग-अलग राज्यों में स्थानीय करों और वैट (VAT) की दरों के कारण हर शहर में नयारा के पंपों पर रिटेल प्राइस  में थोड़ा बदलाव हो सकता है.

सरकारी कंपनियों ने नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

देश की सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.आज यानी 1 जुलाई को इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने अपने पुराने रेट ही बरकरार रखे हैं. राजधानी दिल्ली में इंडियन ऑयल (IOC) के आउटलेट्स पर पेट्रोल अभी भी ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर के पुराने भाव पर ही बिक रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Price Today, Diesel Price Today,  Petrol Price Today, Fuel Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com