Live: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ईडी की एंट्री हो सकती है. अयोध्या पुलिस ने ईडी को पत्र लिखकर जांच के लिए कहेगी. जिसके बाद ईडी राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़े मामले की जांच कर सकती है.
Live Updates
Live: राजस्थान के दौसा जिले मेंएक बड़ा हादसा हुआ है. यहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रक आपस में टकरा गईं. जिससे दोनों वाहनों में तेज आग लग गई. घटना में 7 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना रात मंगलवार रात 2 बजकर 30 मिनट के आसपास हुई है. हादसे में 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौका पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाना शुरू किया. बताया जा रहा है कि बस इंदौर से ऋषिकेश जा रही थी.
Live Updates
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची दिल्ली पहुंची, मोदी से वार्ता करेंगी
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर बुधवार को यहां पहुंचीं. अपनी यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ व्यापार, निवेश, रक्षा और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए वार्ता करेंगी.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आधिकारिक यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचीं जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची का स्वागत है. प्रधानमंत्री तकाइची की अगवानी केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने की.’’
उन्होंने कहा, “यह यात्रा भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.’’
पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला
पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा फैसला किया है. अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे. चरणजीत सिंह चन्नी को कैंपेन कमिटी का प्रमुख बनाया गया है. वहीं विजय सिंगला को चुनाव प्रबंधन समिति का प्रमुख बनाया गया है. प्रताप सिंह बाजवा विधायक दल के नेता बने रहेंगे.
बेंगलुरु में हिंदी साइनबोर्ड में तोड़-फोड़ के बाद FIR
बेंगलुरु में कन्नड़ समर्थक संगठन के सदस्यों ने ‘हिंदी थोपे जाने’ के विरोध में बीईएल सर्कल पर साइनबोर्ड में तोड़-फोड़ की, जिसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई. कार्यकर्ताओं का दावा है कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) कैंपस के बाहर सार्वजनिक मार्ग पर साइनबोर्ड बिना अनुमति के लगाया गया था. पुलिस के अनुसार, ‘कर्नाटक रक्षण वेदिके’ के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान साइनबोर्ड को हटा दिया और कहा कि वे राज्य में हिंदी को ‘बढ़ावा देने की कोशिशों’ का विरोध करना जारी रखेंगे.
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा ऐलान
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का कहना है कि हमारे जितने भी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान है वहां सीसीटीवी कैमरे लगेंगे. मैं निरीक्षण पर भी जाऊंगा, मैं कंट्रोल रूम से सब कुछ देखूंगा, कोई अनियमित दिखेगी तो उन पर कार्रवाई होगी. जब से मैं स्वास्थ्य मंत्री का कार्यभार संभाला हूं तब से सबसे बड़ी समस्या जो सुनने को मिली है वह है अन अवेलबिलिटी, हमारी कोशिश होगी कि सारे डॉक्टर टाइम से ड्यूटी करें. हमने कुल 504 दवा देने का प्रोग्राम बनाया है जिसमें कुल 350 दे भी रहे हैं. हमने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आप रैंडम किसी भी दुकान से या फिर अस्पताल से दवाओं की टेस्टिंग करते रहे. अगर दवा नहीं है तो आप स्वास्थ्य विभाग को तुरंत बताएं. अगर कोई मशीन खराब भी है तो स्वास्थ्य विभाग को तुरंत बताया जाए. बिहार में लगातार हो रहे सड़क हादसे को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा ऐलान किया है.निशांत कुमार ने कहा कि हम जल्द नेशनल हाईवे/स्टेट हाईवे पर 100 एम्बुलेंस लगाने जा रहे हैं.
कर्नाटक में आरएसएस की बड़ी बैठक, मोहन भागवत होंगे शामिल
सात जुलाई से कर्नाटक के हुबली में आरएसएस के प्रांत प्रचारकों की बैठक होने वाली है. साल में एक बार में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा संभव है. संगठन की दृष्टि से अहम बैठक में इस बार नए सांगठनिक ढांचे पर अमल की भी तैयारी है. 7 से 12 जुलाई तक चलने वाली इस बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राष्ट्रीय पदाधिकारी और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे. इस बैठक में हाल ही में हुए पेपर लीक, परीक्षाओं में अनियमितताओं और अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. बैठक में अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारी चंपत राय के खिलाफ लगे आरोपों को लेकर भी चर्चा संभव है.
उत्तराखंड में मानसून की दस्तक
उत्तराखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है. राज्य में मानसून दस्तक दे चुका है. पूरे उत्तराखंड में लगातार देर रात से लगातार बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र में देहरादून , बागेश्वर ,टिहरी, पौड़ी ,नैनीताल मैं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, देहरादून के कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई है. मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी है.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में होगी ED की एंट्री
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ईडी की एंट्री हो सकती है. क्योंकि अयोध्या पुलिस ने ईडी को पत्र लिखकर जांच के लिए कहेगी. पत्र मिलते ही ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मनी ट्रेल की जांच करेगी. जबकि दान के पैसे से खरीदी गई संपत्तियां भी अटैच होंगी. अभी यूपी सरकार की तरफ से गठित की गई एसआईटी मामले की जांच कर रही है.
राम मंदिर दान चोरी मामले में SIT को जांच के लिए मिला ज्यादा समय
राम मंदिर दान मामले की जांच कर रही एसआईटी को जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है. जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा, ताकि सभी पहलुओं की गहन जांच हो सके. जांच में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. एसआईटी मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कार्रवाई जारी रखेगी
पुणे पुलिस चेतन चौधरी को लोहागढ़ किले पर लेकर पहुंची
पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस की जांच जारी है. बुधवार की सुबह पुणे पुलिस आरोपी चेतन चौधरी को लोहागढ़ किले पर लेकर पहुंची है. जहां क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन और गैट एनालिसिस किया जाएगा. दूसरी आरोपी सिया के लिए क्राइम सीन रीकंस्ट्रक्शन का काम पहले ही पूरा हो चुका है. केतन हत्याकांड में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है. मामले में लगातार खुलासे हो रहे हैं.
मुंबई में जोरदार बारिश जारी, कई इलाकों में जलभराव की स्थिति
मुंबई में झमाझम बारिश का दौर जारी है. मंगलवार रात से ही मुंबई में अच्छी बारिश हो रही है. लगातार बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. मुंबई के वडाला इलाके में भी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया है.
एविएशन टर्बाइन फ्यूल हुआ सस्ता
घरेलू एयरलाइंस के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में भी 1 जुलाई के दिन गिरावट हुई है. एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर कम हो गई है. नई दर अब 110 रुपए प्रति लीटर हो सकता है. जिसके बाद हवाई किराया भी कम हो सकता है.
दिल्ली के उत्तम नगर के एक शोरूम में लगी भीषण आग
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में विजय सेल्स शोरूम में आग लगने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजकर 15 मिनट पर यह आग लगी है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां भेजी गई और आग पर काबू पाया गया. अभी तक किसी के फंसे होने या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. आग सुबह के वक्त लगी थी. ऐसे में शोरूम में भी कोई नहीं था. फिलहाल आग लगने की की खबरों का पता नहीं चल पाया है. आग पर पूरी तरह के काबू पा लिया गया है.
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता
1 जुलाई से कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट सस्ते हो गए हैं. दामों में 180 रुपए तक की गिरावट हुई है. दिल्ली में अभी सिलेंडर 2930 रुपए में मिल रहा है. वह अब 180 रुपए सस्ता होगा. कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में गिरावट लोगों के लिए राहत भरी खबर है
दिल्ली में दस्तक देने वाला है मॉनसून
दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए मॉनसून को लेकर अच्छी खबर है. मौसम वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि 3 से 4 जुलाई तक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दिल्ली-एनसीआर में दस्तक देने वाला है. दिल्ली एनसीआर में इस बार मॉनसून ज्यादा लेट हो चुका है. बारिश न होने की वजह से गर्मी हो रही है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि इस समय पंजाब से लेकर उत्तरी बंगाल की खाड़ी एक मौसमी मॉनसून-पूर्व कम दबाव क्षेत्र बना हुआ है. जिससे आने वाले तीन से चार दिनों में दिल्ली एनसीआर में भी मॉनसून दस्तक देगा.
राजस्थान में बस ट्रक की भिड़ंत में 7 की मौत
राजस्थान के दौसा जिले में बड़ा हादसा हुआ है. यहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बस ट्रक से टकरा गई. जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई. इस घटना में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें दौसा जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि 5 लोगों की मौत जलने से हुई है, जबकि 2 लोगों की मौत चोट लगने से हुई है. बस एमपी के इंदौर से उत्तराखंड के ऋषिकेश जा रही थी. लेकिन दौसा जिले के पास मंगलवार की रात में 2 बजकर 30 मिनट के आसपास यह हादसा हुआ है.