बाराबंकी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद उपेंद्र सिंह रावत का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ है जिसको लेकर सांसद की तरफ से कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि रावत का सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे कथित आपत्तिजनक वीडियो मामले में उनके निजी सचिव दिनेश चंद्र रावत की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की तलाश में है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन मिनट से लेकर पांच मिनट तक के कई वीडियो सार्वजनिक हुए हैं जिसमें एक व्यक्ति एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा है. जिले में तेजी से प्रसारित हुए इस वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को उपेन्द्र सिंह रावत के रूप में प्रचारित किया गया है.
लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को बाराबंकी से पुन: उम्मीदवार घोषित किये जाने के 24 घंटे के भीतर ही रावत का सोशल मीडिया पर यह कथित आपत्तिजनक वीडियो सार्वजनिक हुआ है.
सांसद के निजी सचिव दिनेश चंद्र रावत ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने सांसद को भाजपा से उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद उनकी छवि धूमिल करने के लिए उनका संपादित आपत्तिजनक वीडियो सार्वजनिक कर दिया है.
सांसद रावत ने बताया कि मेरे टिकट मिलने से पहले कोई वीडियो सामने नहीं आया था, लेकिन टिकट मिलते ही मेरे खिलाफ मेरे विरोधियों ने ऐसी हरकत की है. उन्होंने दावा किया कि यह वीडियो पूरी तरह से संपादित है और इसलिए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जल्द ही आरोपी सामने होंगे.
उपेंद्र सिंह रावत बाराबंकी संसदीय क्षेत्र से 2019 में निर्वाचित हुए थे. तब भाजपा ने अपने तत्कालीन सांसद प्रियंका सिंह रावत का टिकट काटकर उपेंद्र सिंह रावत को उम्मीदवार बनाया था.
ये भी पढ़ें- शख्स ने पत्नी की हत्या की, 4 दिन तक घर में रखा शव फिर पड़ोसियों से कहा "पुलिस को बुलाओ"
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं