विज्ञापन

'चुनाव में NDA के लोगों ने झूठ बोला..': नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि असली सवाल है कि बिहार की स्थिति क्या है? बिहार का स्थिति बद से बदतर होते जा रहा है. लोग पलायन कर रहे हैं उनके लिए सरकार ने क्या कोई व्यवस्था की है. इन लोगों को बस अपनी कुर्सी की चिंता रहती है. TRE-4 वाले पर हम लोगों ने कल भी लिखा, हम लोगों ने रिकमेंड किया था, आज  उसपर क्या हो रहा है. ये लोग काम करने वाले लोग नहीं है बिहार को बर्बाद कर रहे हैं.

'चुनाव में NDA के लोगों ने झूठ बोला..': नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर तेजस्वी यादव
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर नई राजनीतिक स्थिति बनाई है.
  • राज्यसभा सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार को संसद में वापसी पर शुभकामनाएं दीं.
  • विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने पर सरकार पर सवाल उठाए हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार के CM नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली. इसी के साथ बिहार में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया. राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने अपने कक्ष में एक संक्षिप्त समारोह के दौरान उन्हें शपथ दिलाई. सभापति ने बाद में उन्हें उच्च सदन का सदस्य बनने और संसद में वापसी पर शुभकामनाएं भी दीं. अब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सवाल खड़े किए हैं. 

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव में हमने पहले ही कहा था कि नीतीश को मुख्यमंत्री नहीं रहने दिया जाएगा. उस समय एनडीए के नेता कहते थे कि 2025 से 2030 तक नीतीश कुमार रहेंगे. उन लोगों ने झूठ बोला, सरकार में परिवर्तन आखिर क्यों किया जा रहा है. यही इच्छा रहती तो चुनाव के पहले भी बोल सकते थे, इच्छा थी ही नहीं उनकी उनके ऊपर बीजेपी ने थोपा है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि असली सवाल है कि बिहार की स्थिति क्या है? बिहार का स्थिति बद से बदतर होते जा रहा है. लोग पलायन कर रहे हैं उनके लिए सरकार ने क्या कोई व्यवस्था की है. इन लोगों को बस अपनी कुर्सी की चिंता रहती है. TRE-4 वाले पर हम लोगों ने कल भी लिखा, हम लोगों ने रिकमेंड किया था, आज  उसपर क्या हो रहा है. ये लोग काम करने वाले लोग नहीं है बिहार को बर्बाद कर रहे हैं.

तेजस्वी ने कहा कि कौन CM बनेगा? कौन नहीं बनेगा, जनता जिनको चाह रही है वह मुख्यमंत्री बन ही नहीं रहा है तो फिर क्या मतलब है. नीतीश कुमार का हाथ कभी कोई पकड़ता है कभी कुर्ता को खींचता है. कितना दबाव है उन पर, वीडियो देख लीजिए, जब नीतीश कुमार भाषण देते हैं तो लाइन कटवाया जाता है. जब नीतीश कुमार बोल रहे होते हैं तो स्थगन कर दिया जाता है सदन को, उनको अपमानित किया गया.

ये भी पढ़ें :  वृंदावन में बड़ा हादसा, यमुना में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, कई लोग लापता

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com